एक्सप्लोरर

बरगद का पेड़ बना दूल्हा और पीपल बनी दुल्हन, कोटा में अनोखी शादी के साक्षी बने कई लोग

Kota Unique Wedding: पेड़ों की अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान डीजे की धुन पर बाराती जमकर थिरके और समधी मिलन समारोह भी हुआ.

Kota News: ढोल की थाप पर नाचते गाते बराती, आतिशबाजी, बैंड-बाजों के साथ निकाले गए बासन, हल्दी मेहंदी सहित कई रीति रिवाज के साथ धूमधाम के साथ शादी समारोह आयोजित किया गया. हालांकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह विवाह किसी सामान्य परिवार के दुल्हा-दुल्हन का नहीं बल्कि दो पेड़ों का था. बरगद यानी बड़ के पेड़ और पीपल के पेड़ का धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न हुआ. 

गांव के लोग ही बने बाराती और दुल्हन पक्ष के लोग 
गांव के लोग बड़-पीपल की शादी में बारात लेकर निकले और जमकर नाचे. इस दौरान समधी मिलन भी हुआ. कोटा कनवास तहसील के गांव आमली झाड़ में बड़-पीपल की अनोखी शादी कराई गई है. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दो पेड़ों का विवाह हुआ है. इसमें बाराती गांव के ही लोग बने और हिंदू परंपराओं के अनुसार मंगल गीतों के बीच आचार्य ने मंत्र उच्चारण कर फेरे कराए शादी में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीण पहुंचे.

बड़-पीपल की शादी से पहले मिलाई गई कुंडली
इस अनोखे विवाह को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इस दौरान डीजे की धुन पर बाराती जमकर थिरके. समधी मिलन समारोह का भी कार्यक्रम किया गया. जिस प्रकार से लड़के लड़कियों की शादी होती है, इस प्रकार से विधि विधान के साथ बड़ और पीपल के पेड़ की शादी कराई गई. 

देवली मांजी थाना क्षेत्र में शादी के लिए पहले कुंडली मिलवाई गई फिर हल्दी मेहंदी की रस्म के साथ ही लोगों को आमंत्रण भेजकर बुलाया गया. शादी में शामिल होने के लिए सभी ग्रामीण पहुंचे. 23 मई पीपल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को बड़ ओर पीपल के पेड़ का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ.

दुल्हा-दुल्हन की तरह सजाया गया पेड़ों को 
विवाह से पूर्व मेहंदी, हल्दी, बासन कार्यक्रम हुए और  इसके बाद विवाह के लिए बड के पेड़ को दूल्हा तथा पीपल के पेड़ को दुल्हन की तरह सजाया गया. इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए. धार्मिक अनुष्ठान आचार्य हेमराज शर्मा  ने  गोधूलिक वेला मुहूर्त में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया. 

इस मौके पर भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया. शादी को संपन्न कराने में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पाणिग्रहण संस्कार के हजारों भक्त साक्षी बने. आचार्य हेमराज शर्मा के बताया कि हिंदू रीति-रिवाजों में सभी धार्मिक कार्य पीपल के पेड़ में किए जा सकते हैं. विवाह करने के बाद ही यह वृक्ष पवित्र माना जाता है. शादी के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने, मात्र से मनोकामना पूर्ण हो जाती है व बंधन बांधने, पूजा करने के लिए पवित्र माना जाता है.  

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मुझसे गलती हो गई...' कोटा में बाइक पर खुलेआम रोमांस करने वाले कपल ने कान पकड़ कर मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget