एक्सप्लोरर

कोटा में ग्रीष्मकालीन आश्रय स्थल शुरू, कूलर, ORS पैकेट्स समेत कई सुविधाएं मौजूद

Rajasthan Summer Shelter: कोटा में पहली बार गर्मी से बचाव के लिए गीष्मकालीन आश्रय स्थल शुरू किए गए हैं, जहां गर्मी से बचाव के सभी संसाधन रखे गए हैं.

Kota News: कोटा में सर्दी की तर्ज पर गर्मी के लिए भी आश्रय स्थल खोल दिए हैं. सर्दी अधिक होने पर स्थाई जगहों पर सर्दी से बचाओ की व्यवस्था की जाती थी. कोटा में पहली बार गर्मी से बचाने के लिए गीष्मकालीन आश्रय स्थाल शुरू किए गए हैं, जहां गर्मी से बचाव के सभी संसाधन रखे गए हैं.

जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को नगर निगम कोटा उत्तर एवं दक्षिण द्वारा शहर में राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों एवं अन्य को राहत देने के लिए स्थापित किए गए ग्रीष्मकालीन आश्रय स्थलों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं को और अच्छा करने के निर्देश दिए.

आश्रय स्थल का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

80 फीट रोड स्थित सिटी बस स्टैंड नगर निगम कोटा दक्षिण के बाहर बनाए गए ग्रीष्मकालीन आश्रय स्थल में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने इसे मॉडल आश्रय स्थल बताया. उन्होंने दूसरी जगह भी इसी तरह से आश्रय स्थल तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी लू-तापघात से बचाव के लिए शेल्टर बनाए गए हैं वहां कुर्सियां, कूलर, ओआरएस के पैकेट एवं ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएं ताकि राहगीर वहां रूककर लू-तापघात से बच सकें.

डॉ. गोस्वामी इससे पहले एमबीएस अस्पताल परिसर स्थित दो आश्रय स्थलों पर पहुंचे और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. हॉस्पिटल परिसर में स्थापित प्याऊ पर पानी पिला रहे भारत और विजय ने कलक्टर को बताया कि सुबह 6 से रात 9 बजे तक अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को पानी पिलाया जा रहा है. कलक्टर ने नयापुरा बस स्टेंड पर स्थापित आश्रय स्थल भी देखा एवं नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कोटा कलक्टर ने 5 साल की देविका को दिया पेन
घोड़े वाले बाबा चौराहे पर स्थापित प्याऊ पर पानी पीने आए बच्चों से कलक्टर ने बड़ी आत्मीयता से बात की. डॉ. गोस्वामी ने 5 वर्षीय देवीका को अपनी जेब से निकालकर पेन दिया और उसे खूब पढ़-लिखकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही कोटा की सेवाभावी संस्थाएं भी बडी संख्या में आगे आई है और जगह-जगह लू, ताप घात से बचाओं के प्रयास तेज कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: गुना में पेशाब पिलाकर पहनाए महिलाओं के कपड़े, जूतों की माला गले में डालकर घुमाया पूरा गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget