एक्सप्लोरर

Kota Suicide Case: करवा चौथ से एक दिन पहले पति ने लगाई फांसी, पैसों के विवाद में पत्नी से होता था झगड़ा

कोटा से करवा चौथ के एक दिन पहले पति द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. दंपत्ति के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी जान दे दी.

Rajasthan Suicide Case: कहीं पति-पत्नी का अटूट संबंध देखने को मिल रहा है तो कहीं गृह कलेश लोगों की जान ले रही है. पूरे देशभर में आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. पति की लम्बी उम्र की कामना की जा रही है, कई पति भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं, उनका पूरा ध्यान रखते हैं. लेकिन कोटा से कुछ अलग ही मामले सामने आया है. गृह कलेश ने एक व्यक्ति की जान ले ली. कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में करवाचौथ के एक दिन पहले पति पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस कारण लगा ली फांसी

दोनों पति पत्नी 30 सितंबर से अलग-अलग रह रहे थे. बुधवार को पत्नी अपनी बहन के साथ घर पर सामान लेने पहुंची थी. उसी समय पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई, झगडा इतना बढ़ गया कि पत्नी तो वहां से सामान लेकर चली गई लेकिन पीछे से पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

पति पत्नी में ये थी विवाद की वजह

मृतक के भाई लोकेश ने बताया कि दीपक,अजय आहूजा नगर में रहता था. वह पत्थर के स्टॉक पर मजदूरी का काम करता था. उसकी शादी को 9 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी है, लोकेश ने बताया कि दीपक ने डेढ़ लाख रुपए का लोन ले रखा था. जिसमें से आधा पैसा दीपक की पत्नी ने रख लिया था. इसी कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. दोनों आपस में शक भी करते थे. दीपक जयपुर जाकर काम करना चाहता था. लेकिन उसकी पत्नी तैयार नहीं हुई. 30 सितंबर से दोनों अलग अलग रहने लगे. बुधवार को दीपक की पत्नी व उसकी बहन सामान लेने आई थी.

इसी दौरान दीपक और उसकी पत्नी में इतना झगडा हुआ कि दीपक ने फांसी लगा ली. अनंतपुरा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैम. परिजनों ने पति पत्नी के बीच झगड़े की बात बताई है. शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan: उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन पर जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, क्यों खास है यह रेलवे ट्रैक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget