एक्सप्लोरर

Kota: प्रेमी जोड़े का चंबल नदी से शव बरामद, युवती के भाई ने दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप

Kota Suicide Case: कोटा में चंबल नदी से युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दोनों ने छलांग लगाकर जान दी है. दोनों के प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आयी है.

Rajasthan Suicide Case: राजस्थान के कोटा में प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली. दोनों के शव चंबल नदी से बरामद हुए. प्रेमिका का शव एक दिन पहले मिल गया था. आज रविवार को युवक का शव बरामद हुआ. दोनों शवों की शिनाख्त हो गयी है. किशोरपुरा एएसआई चौथमल ने बताया कि पूजा राठौर के परिजनों ने आरके पुरम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद 20 वर्षीय युवती पूजा राठौर का शव चम्बल नदी में मिला.

पूजा श्रीनाथ पुरम की रहने वाली थी. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पूजा की शिनाख्त कर ली. युवती के भाई ने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि दो व्यक्ति टोल नाके पर पूजा को परेशान कर रहे थे. सुपरवाइजर ने दोनों को मौके से भगा दिया था. पूजा टोल नाके पर काम करती थी. 20 अप्रैल से पूजा का कुछ पता नहीं चल रहा था. दूसरी ओर बूंदी के भैरूपुरा निवासी दीपक सेन का शव चट्टान में फंसा हुआ मिला. पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शवों परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार

पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों ने मामला दर्ज करवाया है. एएसआई चौथमल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. शुरुआती तौर पर मौत पानी में डूबने से प्रतीत होती है. शव तीन से चार दिन पुराने हो सकते हैं. परिजनों ने बताया कि पूजा कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी. वहीं, दीपक कोटा के केशवपुरा में रहकर कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था.

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. हैंगिंग ब्रिज टोल नाके का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पूजा को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान टोल नाके का स्टॉफ भी आ जाता है. भगाने पर युवक बाइक से चले जाते हैं. दोनों की पहचान दीपक और दूसरे उसके दोस्त के तौर पर हुई है. पुलिस तमाम पहलुओं से घटना की जांच कर रही है. 

राजस्थान में वोटिंग के बाद दूसरे राज्यों कमान संभाल रहे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज, जानें कौन कहां करेगा कैंपेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget