एक्सप्लोरर

Kota: कोटा में छात्र ने की खुदकुशी, पिछले एक महीने में सुसाइड की चौथी घटना

Kota News: कोटा में खुदकुशी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सोमवार को फिर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है. आपको बता दें एक माह में चार स्टूडेंट फंदे पर झूल चुके हैं.

Kota Suicide Case: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में सुसाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को फिर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड की घटना के बाद हड़कंप मच गया. पिछले एक महीने में चार छात्र सुसाइड कर चुके हैं. कुन्हाड़ी इलाके में कोचिंग छात्र के सुसाइड की 10 दिन में ये दूसरी और एक माह में तीसरी घटना है. इससे पहले एक अप्रैल को राजस्थान के हिंडौन सिटी निवासी 23 साल के देवेन्द्र सिंह, 18 अप्रैल को कोटा रेलवे कॉलोनी में 17 वर्षीय छात्रा, 23 अप्रैल को उड़ीसा निवासी आशीष रंजन (19) ने सुसाइड किया था.

मृतक के परिजनों को दी गई सूचना 

सोमवार को भी कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी में कोचिंग छात्र रणवीर ने सुसाइड कर लिया. कोचिंग जाने के लिए दोस्तों ने रूम का दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला. काफी देर तक छात्र कमरे के बाहर नहीं निकला तो छात्रों ने पुलिस को सूचना दी. यहां पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़ा तो पंखे के सहारे छात्र फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. 

Bhilwara News: डूबने से हुई मौत के बाद बच्चों के शव को नमक में दबाया, सोचा फिर लौट आएंगी सांसें

बिहार निवासी था छात्र रणवीर सिंह

मामले की जांच कर रहे कुन्हाड़ी थाने सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि 18 वर्षीय मृतक छात्र रणवीर सिंह बिहार का निवासी था. वह एक महीने पहले कोटा में पढ़ाई करने के लिए आया था. वो यहां कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. वो देर शाम को दोस्तों के साथ घूमने गया और फिर रूम में जाकर सो गया था. काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला. दोस्त कोचिंग जाने के लिए उसके कमरे के दरवाजे को खटखटा रहा था.

छात्र रणवीर ने टॉवल से पंखे से फांसी लगा रखी थी. मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

एक महीने में 4 छात्रों ने मौत को गले लगाया 

कोरोना काल के बाद इस वर्ष शुरू हुए कोचिंग सेंटरो में देशभर से कोचिंग लेने के लिए छात्रों का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है. वापस से शिक्षा नगरी गुलजार होने लगी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के हिंडौन सिटी के रहने वाला छात्र देवेंद्र सिंह (23) कोटा में रहकर एक निजी संस्थान में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रहा था. जिसने एक अप्रैल को सुसाइड कर लिया. जिसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

ऐसे ही 18 अप्रैल को कोटा के रेलवे कॉलोनी में 17 वर्षीय छात्र लक्ष्मीराज ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली थी. इसी तरह 23 अप्रैल को छात्र आशीष रंजन (19 साल) निवासी उड़ीसा ने सुसाइड किया था, जो कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. आशीष लैंडमार्क सिटी इलाके में एक हॉस्टल में रह रहा था. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: राजस्थान में आज और कल होंगी 20 हजार शादियां, खरीदारी को लेकर कारोबारियों की बढ़ीं उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore Accident: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget