एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में थम नहीं रहा स्टूडेंट्स की खुदकुशी का मामला, अब NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने तनाव में आकर दी जान

Kota Suicide News: कोटा में बीते चार महीने में सात छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी कर ली है. ये वो छात्र-छात्राएं हैं जो कोटा में रहकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

Kota Student's Suicide: कोटा में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पंखे से लटक कर खुदकुशी (Suicide) कर ली. वह पिछले एक साल से कोटा में रह रही थी. बताया जा रहा है कि छात्रा काफी तनाव में थी. वह मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली थी. पुलिस ने छात्रा की मौत की पुष्टि की है. एएसआई राम सहाय ने बताया कि पहली नजर में तनाव के कारण आत्महत्या का मामला लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है. 
 
जवाहर नगर पुलिस थाना के एएसआई राम सहाय ने बताया कि कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा राशि जैन (19) कोटा के सागर की रहने वाली थी. हमें सूचना मिली तो तलवंडी हॉस्टल पहुंचे, जहां बच्ची पंखे से लटकी हुई थी. आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए थे, बच्ची को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है. 
 
7 मई को नीट यूजी का था एग्जाम
बताया जा रहा है कि लड़की अक्सर बीमार रहती थी. 7 मई को उसका नीट-यूजी का एग्जाम भी था. जिसके चलते भी सुसाइड की संभावना जताई जा रही है, मृतक छात्रा का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. कोटा में खुदकुशी की बात करें तो हर साल यहां 12 से 15 स्टूूडेंट विभिन्न कारणों से सुसाइड करते हैं. कोटा में हर वर्ष डेढ लाख से अधिक बच्चे पढाई के लिए आते हैं. जिनमें से कुछ बच्चे तनाव में आकर सुसाइड कर लेते हैं. 14 जनवरी को यूपी निवासी अली राजा ने जहर खा लिया था. 15 जनवरी को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले युवक (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
 
19 जनवरी को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास किया.  29 जनवरी को विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की. 8 फरवरी को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेडमार्क सिटी में रहने वाले बाड़मेर के छात्र (17) बाड़मेर ने खुदकुशी कर ली थी. 24 फरवरी को यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के छात्र ने फांसी लगाकर जीवन जीला समाप्त की.  
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget