एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत 4 घायल

Kota Road Accident: चित्तौडगढ़ हाईवे पर अनंतपुरा बंधा धर्मपुरा फोरलेन के बीच दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें जीप के पलट जाने के बाद दीवार से टकराए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकी चार लोग घायल हो गए.

Kota News: कोटा शहर के रानपुर थाना इलाके के चित्तोडगढ़ हाईवे पर अनंतपुरा बंधा धर्मपुरा फोरलेन के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में जीप के पलट जाने के बाद दीवार से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज कोटा में किया जा रहा है. सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और टेंट लगाने का कार्य करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी हर संभव मदद की. 

काम पूरा होने पर लौट रहे थे अपने घर
डिप्टी एसपी हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया कि ये सभी लोग भोपाल में एक कार्यक्रम का टेंट लगाने गए थे वहां से काम पूरा होने पर लौट रहे थे. सुबह इनकी जीप कोटा से होकर लालसोट की और जा रही थी तभी अचानक ट्रक सामने आने या झपकी लगने से जीप चला रहा व्यक्ति हड़बड़ा गया और जीप सड़क के पास बनी दीवार से टकरा गई. इसके बाद कई घायल रोड पर आ गए. इसी दौरान अली मार्निंग यहां से निकल रही पुलिस जीप ने इन्हें देखा तो कंट्रोल रूम व एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. ये सभी लोग अपने घर लौट रहे थे.

सिर में चोट लगने से हुई मौत
पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि लालसोट (दौसा) के घाटा गांव के साहब सिंह, बना सिंह, लोकेश, सोनू, हरिकेश, विश्राम, मनभावन टेंट लगाने का कार्य करते हैं और अधिकांश समय साथ ही जाते हैं। ये सभी लोग दौसा के गिर्राज गुर्जर के टेंट हाउस में काम करते हैं. ये सभी लोग 27 मई को भोपाल के भेल में वाटरप्रूफ टेंट लगाने गए थे, वहां रुकने के बाद जब काम पूरा हो गया तो यह टेंट खोलकर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी सुबह करीब 4.30 बजे ये हादसा हो गया जिसमें अधिकांश लोगों के चोटे आई हैं, तीन के सिर में गंभीर चोट हैं जिनकी मौत हो गई. घायल विश्राम ने बताया कि वह हरिकेश गुर्जर का भाई हैं.

इन लोगों कि हो गई मौत
लोकेश और सोनू भी इनके रिश्तेदार हैं. वहीं, मृतक साहेब सिंह और मनभावन, विश्राम के जीजा लगते हैं. बना सिंह भी भाई लगता है. मृतकों में दौसा निवासी सिकंदरा (22) साहब सिंह, लालसोट निवासी बन्ना लाल (36) और मनभावन गुर्जर (45) शामिल है. इधर, घायलों की शिनाख्त विश्राम (24), लोकेश (18), सोनू (19) और हरकेश (16) के रूप में हुई है. जिनका उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जानें- मेवाड़ के योद्धा बप्पा रावल का इतिहास, उन्हीं के नाम से जाना जाता है पाकिस्तान का रावलपिंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget