एक्सप्लोरर

Kota Accident: शराब के नशे में एक और दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ड्राइवर और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत

Kota Road Accident: इस घटना का जिम्मेदार ड्राइवर को बताया जा रहा है, जो शराब के नशे में धुत होकर एंबुलेंस चला रहा था. वहीं एंबुलेंस ड्राइवर और एक बच्ची का इलाज चल रहा है.

Kota Accident News: कोटा (Kota) के गुमानपुरा (Gumanpura) थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक के बीच में टक्कर हो गई.  इस हादसे में दो लोगों की मौत गुरुवार ही हो गई थी. वहीं आज सुबह एक और घायल महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरी घटना का जिम्मेदार एंबुलेंस ड्राइवर है, जो शराब के नशे में धुत होकर एंबुलेंस चला रहा था. 

इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं ओर एक बच्ची फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए, जबकि बाइक सवार व्यक्ति और एंबुलेंस ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गए. हादसे में बाइक ड्राइवर बूंदी जिले के सारसला निवासी पवन कुमार और उनकी पत्नी मनभर बाई की अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गई. वहीं आज सुबह पवन की मां सूरजा बाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

बच्ची और एंबुलेंस ड्राइवर का चल रहा इलाज
वहीं घायल बच्ची और एंबुलेंस ड्राइवर का इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शी सुरेश देवनानी ने बताया कि वो सुआलाल कचौरी वाले के आगे फ्लाई ओवर की गली में थे. इसी दौरान फ्लाई ओवर से दो महिलाएं और बच्ची नीचे गिरे. फ्लाईओवर पर देखा तो एंबुलेंस दीवार पर लटकी हुई थी. इसके बाद  उन्होंने और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची और महिलाओं को उठाया.

इसके बाद घायलों को एमबीएस अस्पताल लेकर गए. देवनानी ने बताया कि एम्बूलेंस ड्राइवर कोटडी से एरोड्राम की तरफ जा रहा था. इसी दौरान एम्बूलेंस असंतुलित हो गई और फ्लाईओवर की दूसरी लेन आ रही बाइक से टकरा गई.

पुलिसकर्मियों पर भी एंबुलेंस चढ़ाने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि,  हादसे से पहले वो कोटडी चौराहे पर से तेज गति से निकल रहा था. उसे पुलिस ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुका और ये हादसा हो गया. इतना ही नहीं जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी एंबुलेंस चढ़ाने की कोशिश की. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी भागकर अपनी जान बचाई. वहीं अब प्रशासन ने एंबुलेंस ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कही है. 

Rajasthan: पहली बार इंडियन रिफाइनरी की जासूसी करवा रहा पाकिस्तान! बाड़मेर से पकड़े गए 4 जासूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget