एक्सप्लोरर

Kota Accident News: कोटा में कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो की मौत, तीन लोग घायल

राजस्थान के कोटा में शादी से लौट रही कार की पिकअप से टक्कर हो गई. इस टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं.

Rajasthan News: कोटा जिले के देवली मांझी थाना क्षेत्र में देर कार और पिकअप गाड़ी की दुर्घटना हो गई. कार और पिकअप की टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. मृतक पुनीत सक्सेना (50)  निवासी महावीर नगर, राधेश्याम (47) निवासी बोरखेड़ा अपने साथियों के साथ सांगोद के एक गांव में शादी में शिरकत करके लौट रहे थे. कार में ड्राइवर समेत 5 लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया. जहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों का उपचार जारी है. घायलों को भी बडी मशक्कत के बाद कार से निकाला जा सका है.

कार हुई चकनाचूर
मृतक राधेश्याम के भाई आशीष ने बताया कि राधेश्याम पिछले 20 साल से डेक्कन डीजल कंपनी में काम करते थे. सोमवार शाम 4 बजे करीब अपने साथियों के साथ शादी में शिरकत करने सांगोद के पास एक गांव में गए थे. रात को वापस रवाना हुए थे. दो गाड़ियों में अलग अलग लोग सवार थे. राधेश्याम, पुनीत समेत 5 लोग एक कार में सवार थे, जबकि 5 अन्य पीछे वाली कार में थे. रास्ते में ब्रेक लगने से अज्ञात लोडिंग वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. राधेश्याम पीछे की सीट पर बैठे हुए थे जो उछल कर कार के सामने वाले शीशे से टकरा गए. सिर पर गम्भीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.

क्या कहा देवली मांझी थानाधिकारी जगदीश रॉय ने?
देवली मांझी थानाधिकारी जगदीश रॉय ने बताया कि घटना देर रात 12 बजे के आसपास की. पुनीत और राधेश्याम अपने साथियों के साथ सांगोद की तरफ से लौट रहे थे. कंडक्टर साइड से कार पूरी तरह पिचक गई. कार के पीछे उनके साथी भी आ रहे थे. उन्होंने ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस की मदद से कोटा पहुंचाया. पुलिस पहुंची तब तक घायलों को कोटा ले गए थे, इलाज के दौरान पुनीत व राधेश्याम की मौत हो गई. जबकि संजीव, विकास और सुरेश घायल है. उनका इलाज जारी है. जहां शादी थी वहां भी इस घटना की खबर सुनते ही सन्नाटा पसर गया. उनमें से कई लोग घायलों के पास कोटा पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

RPSC Lecturer Exam: RPSC ने जारी की लेक्चरर एग्जाम 'आंसर-की', इस तारीख तक ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget