एक्सप्लोरर

मजदूर, रेहड़ी वाले का वेश बदलकर कोटा पुलिस ने दो राज्यों तक किया पीछा, ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी

Murder Case: खेत पर सिंचाई के लिए लगे मोटर चुराने की नियत से आरोपी पहुंचे थे. मालिक के नजर पड़ने पर उन्होंने डंडे से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को चुनौती के रूप में लिया.

Rajasthan Crime News: कोटा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है. हनुवंतखेडा रोड पर खेत से 11 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सत्यप्रकाश निवासी देवली अरब कोटा के रूप में की.

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि परिवार ने हत्या का शक किसी पर नहीं जताया था. मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर थाना बोरखेडा में हत्या का मामला दर्ज किया गया. पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि पति कार से किराना का सामान लेने बाहर गये थे.

रात में 10 बजे तक नहीं आने पर पति को फोन किया. पति ने खेत पर पानी की मोटर बंद करने के बाद घर आने की बात कही. पत्नी ने बताया कि आधे घंटे बाद पति का फोन बंद मिला. परिवार के लोग खेत पर पहुंचे. पति मेड के पास अचेत अवस्था में पड़े थे. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया. एसपी ने बताया कि आरोपी अज्ञात थे. परिजनों को किसी पर शक नहीं था. घटना का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस की चुनौती भी बढ़ गयी थी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और संजय शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरों की जांच, आम सूचना संकलन और तकनीकि विश्लेषण को आधार बनाया. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान की गई. पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार- बार लोकेशन बदल रहे थे. पुलिस की टीम आरोपियों का ओड़ीशा के भुवनेश्वर और महाराष्ट्र के नागपुर तक पीछा किया.

खेत से मोटर चुराने की थी नियत

आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए राजस्थान पुलिस को मजदूर बनना पड़ा. रेहडी वाले का भेष बदलकर भी आरोपियों का पीछा गया. आखिरकार पुलिस की टीम ने बनवारी और गिर्राज को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गयी. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं. बनावारी के खिलाफ हत्या, चोरी, नकबजनी समेत 11 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है. गिर्राज के खिलाफ भी 5 मुकदम दर्ज हैं.

मालिक की डंडे से वार कर हत्या

एसपी ने बताया कि बनवारी और गिर्राज एक अन्य साथी के साथ बाइक पर खेतों से पानी का मोटर चुराने आये थे. रात 10 बजे उन्होंने सत्यप्रकाश के खेत में प्रवेश किया. कार की लाइट देखकर आरोपी छिपने लगे. सत्यप्रकाश ने खेत में आने का कारण पूछा. आरोपियों ने डंडे से सिर पर वार कर सत्यप्रकाश की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों सत्यप्रकाश की जेब से मोबाइल, कार की चाबी, नगद राशी लेकर मौके से फरार हो गए. 

ये भी पढ़ें-

हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के गवर्नर के रूप में ली शपथ, बने प्रदेश के 45वें राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget