एक्सप्लोरर

Kota Rape Case: दो आरोपियों को रेप के मामले में 20-20 साल का कारावास, दूसरे को इस वजह से मिली सजा

Kota Rape: कोटा में पोक्सो कोर्ट ने रेप के मामले में कठोर सजा सुनाई है. दो आरोपियों को 20-20 साल का कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है.

Kota Rape Case: कोटा की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहलाकर फुसलाकर ले जाने और रेप करने के मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. 14 जनवरी 2022 को पीड़िता ने थाना देवली मांझी जिला कोटा ग्रामीण में एक तहरीरी रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक 13 जनवरी 22 को 3 बजे नाबालिग छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी. माता-पिता खेत पर काम करने गए हुए थे. इस दौरान सोनू एक दोस्त के साथ अपनी बाइक पर घर आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव की राडी में ले गया. राडी में सोनू ने बच्ची के साथ जबरदस्ती गलत काम किया. हालांकि सोनू के दोस्त ने कोई गलत काम नहीं किया.

दो आरोपियों को 20-20 साल का कठोर कारावास

चिल्लाने पर सोनू ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी. बाद में सोनू बाइक पर घर छोड़कर चला गया. उसे ले जाते और छोड़ते समय उसके भाई ने सोनू को देखा था. शाम को माता-पिता के घर आने पर घटना से अवगत कराया. पीड़िता ने बताया कि सोनू से करीब 15 दिन पहले नाना के बारवे में मिली थी. सोनू घर के फोन पर पीड़िता से बात करता था. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया और जांच कर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया.

Kota: कोटा में फिर देखा गया पैंथर, डर के मारे स्कूल की छुट्टी, वन विभाग कल भी चलाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन

'रेप करने वाले के बराबर है साथ देने वाला दोषी'

अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपियों को दोषी करार दिया. 22 वर्षीय आरोपी सोनू पुत्र रामलाल को 20 साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडिता किया. दूसरे आरोपी 18 वर्षीय रामअवतार पुत्र रामदेव को भी 20 वर्ष की सजा सुनाई और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. रामअवतार को अदालत ने रेप के मामले में सहयोग का दोषी माना. फैसले के मुताबिक रेप करने वाला जितना दोषी है उतना ही दोषी साथ देने वाला होता है. ऐसे में दोनों ही सजा के बराबर भागी होते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget