एक्सप्लोरर

'बहेगी विकास की गंगा', ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर उम्मीदवार घोषित होने पर कोटा में जश्न

Kota News: एनडीए ने फिर से ओम बिरला को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी से आतिशबाजी की और लड्डू बांटे. बीजेपी का कहना है कि बिरला की जीत के साथ ही कोटा में विकास की उम्मीद है.

Lok Sabha Speaker Election: एनडीए गठबंधन द्वारा ओम बिरला को एक बार फिर लोकसभा स्पीकर उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसपर जीएमए सभागार के बाहर मेन रोड पर बीजेपी प्रदेश उपयाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी और जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की. 

कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कर हर्ष व्यक्त किया. कोटा में बिरला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने जा रहे हैं ऐसे में कोटा में विकास के द्वार खुलेंगे.

पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार प्रभुलाल सैनी ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने लोकसभा अध्यक्ष के लिए दोबारा ओम बिरला को उम्मीदवार घोषित किया. इस खुशखबरी से बीजेपी कार्यकर्ताओं में अपार खुशी का माहौल है. हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करते है. गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से ओम बिरला पुन: लोकसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे.

कोटा में बहेगी विकास की गंगा
बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि ओम बिरला बेहद ही सहज और सरल है. वह आमजन के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं, बिरला ने पहले भी कोटा को गौरवान्वित कर कई विकास कार्य करवाए हैं. ऐसे में एक बार फिर कोटा में कई बडे प्रोजेक्ट आएंगे और उनकी जीत के साथ ही कोटा में उत्सव सा माहौल हो रहा है.

25 साल बाद होंगे पहले व्यक्ति 
ओम बिरला राजस्थान के कोटा से जीतकर 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. वे संसद में ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की याचिका समिति तथा परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी थे. 2019 के आम चुनाव में कोटा से जीतकर वे 17वीं लोकसभा में फिर से चुने गए और संसद के निचले सदन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वे राजस्थान के कोटा से तीसरी बार लोकसभा में लौटे हैं. अगर ओम बिरला जीतते हैं तो वे 25 साल में दूसरी बार यह पद पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने कोटा में किया था प्रदर्शन, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget