एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा के छात्रों को परमवीर चक्र विजेता ने किया मोटिवेट, कहा- 'हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ता है'

Kota: कोटा में छात्रों को मोटिवेट करने के लिए मोटिवेशनल सेशन योद्धा की शुरूआत की गई है. इस सेशन में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया.

Kota News: कोटा (Kota) में स्टूडेंट्स के मन-मस्तिष्क में उर्जा का संचार करने और उन्हें आत्महत्याओं से को बचाने के लिए इस साल मोटिवेशनल सेशन योद्धा की शुरूआत की गई है. इस सेशन में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को कहा कि हमारे जीवन के सारथी और साथी हमारे माता पिता और गुरु हैं. वह हमारे लिए कभी नेगेटिव नहीं सोचते, इसलिए हमें भी नेगेटिव नहीं करना है. उन्होंने कहा कि हमारा जीवन सरल, सुगम और समानांतर नहीं हैं. हमे हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ता है. 

उन्होंने बच्चों से कहा कि 22 दिन तक कारगिल का युद्ध हुआ. कई जवान शहीद हुए, लेकिन हम निडरता से लड़े और जीत गए. उन्होंने कहा कि कोटा में सबसे ज्यादा यूथ है और यह देश की ताकत है. देश की ताकत नर्वस, हताश ना हो. ऐसे कार्य नहीं करें, ताकी शर्मिंदगी हो. उन्होंने स्टूडेंट्स में राष्ट्रभक्ति का भाव जागते हुए उनको जीवन मूल्यों के बारे में समझाया. साथ ही उन्होंने छात्रों में नकारात्मक भाव आने का कारण उनकी इच्छाओं को बताया. उन्होंने कहा कि हम जिस लक्ष्य के लिए आए हैं, उसे बोझ नहीं समझे. उसके नीचे दबे नहीं. कोई चीज आसानी से नहीं मिलती. पहले दो किलो मीटर फिर पांच और उसके बाद ही दस किलोमीटर दौडा जा सकता है. धीरे-धीरे प्रैक्टिस करेंगे तो हो जाएगा.

परमवीर चक्र विजेता ने क्या कहा
यादव ने कहा कि यदि इस समय बच्चों से दोस्ती नहीं की तो वह दूसरी जगह दोस्ती ढूंढेंगे. यह भावनाओं का समंदर है और संवेदनाओं का सागर है. रिजल्ट नहीं आता तो मम्मी पापा क्या सोचेंगे, यह ख्याल आता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि  वही काम  करो जो अपने माता-पिता को खुलकर बताया जा सके. साथ ही उन्होंने सेशन में अग्नि वीर परीक्षा के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि इसमें 75 अस्थाई और 25 फीसदी लोग स्थाई होंगे. उन्होंने कहा कि जब यह लोग दूसरे जॉब में जाएंगे और उनके अंदर देश प्रेम का जस्बा होगा तो देश का ढांचा अंदर से मजबूत होगा.

बता दें योगेन्द्र सिंह यादव को कारगिल वार में टाइगर हिल पर हुई जंग के लिए परमवीर चक्र प्रदान किया गया है. गौरतलब है कि देश में अब तक 21 परमवीर चक्र दिए गए हैं. इनमें से 14 को मरणोपरांत और सात को जीवित रहते हुए यह सम्मान मिला. वर्तमान में तीन ही ऐसे जीवित योद्धा हैं, जो परमवीर चक्र से सम्मानित हैं. 

Rajasthan News: उदयपुर पहुंचीं फेमिना मिस इंडिया नंदिता गुप्ता, पिछड़े वर्ग को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget