एक्सप्लोरर

Kota: अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में नर भालू भी दिखेगा, चिंकारा के साथ ऐमु को भी लाने की तैयारी

Abheda Biological Park: कोटा के बायोलॉजिकल पार्क में पर्यटकों को एक नहीं दो भालू देखने को मिलेंगे. वन्यजीव विभाग के उपवन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि नर भालू की जरूरत महसूस की जा रही थी.

Kota Abheda Biological Park: सैलानियों के लिए अच्छी खबर है. कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में नर भालू भी देखने को मिलेगा. एकाकी जीवन जी रही मादा भालू का साथी बनेगा. वन्यजीव विभाग ने जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से नर भालू को लाने की तैयारी कर ली है. अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में मादा भालू के साथ जुगलबंदी दिखाई देगी. कोटा से वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम कागजी कार्यवाही पूरी कर नर भालू को लेकर आएगी.

पर्यटकों को एक नहीं दो भालू देखने को मिलेंगे. कुछ दिनों तक नर भालू को क्वारंटाइन में रखा जाएगा. वन्यजीव विभाग के उपवन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि लंबे समय से नर भालू को लाने जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी. विभाग की तरफ से लगातार प्रयास जारी रहा. आखिरकार, सीजेडए से स्वीकृति मिल गई. ऐसे में टीम नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जयपुर से भालू को लेकर आएगी.

चिंकारा की भी बायलॉजिकल पार्क में होगी एंट्री

अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में चिंकारा की भी एंट्री होगी. जोधपुर के माछिया बायोलॉजिकल पार्क से 4 चिंकारा को लाने की कोशिश हो रही है. विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाकर भिजवा दिए गये हैं. चिंकारा में 2 मादा और 2 नर शामिल हैं. फिलहाल अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में मादा चिंकारा की संख्या 4 है. चार और आने के बाद 8 चिंकारा हो जायेंगे. 

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पक्षी भी आएंगे नजर

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उड़ने में अक्षम पक्षी की झलक भी अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में देखने को मिलेगी. वन्यजीव विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जोधपुर से 5 ऐमु लाने की तैयारी कर रहा है. ऐमु में 2 नर और 3 मादा शामिल हैं. इससे पहले अगस्त 2019 में चार ऐमु जोधपुर के माछिया बायोलॉजिकल पार्क से कोटा चिड़िया घर शिफ्ट किये गए थे. चारों ऐमु की मौत के बाद वन्यजीव विभाग ने कोशिश शुरू कर दी थी. वन्यजीव विभाग के डीएफओ अनुराग भटनागर ने बताया कि अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से नर भालू लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से स्वीकृति मिल चुकी है. जरूरी कागजी कार्यवाही भी पूरी हो चुकी है. ऐसे में कोटा के बायोलॉजिकल पार्क की शोभा नर भालू बढाएगा.
 
अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में विशेष इंतजाम

बायोलॉजिकल पार्क में कुल 78 वन्यजीव हैं. शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीवों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. लॉयन, टाइगर, शावक, भेड़िए, जरख, सियार, भालू सहित मांसाहारी जानवरों के लिए डक्टिंग चालू करवा दी गई है. वहीं, इनके एनक्लोजर में बने वाटर प्वाइंट भी सुबह-शाम भरे जा रहे हैं.

साथ ही दोनों वक्त पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है. इंफेक्शन से बचाने के लिये नाइट शेल्टरों और कराल एरिया में हल्दी का छिड़काव किया गया है. वन्यजीव विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाकाहारी वन्यजीवों के एनक्लोजर और नाइट शेल्टरों में पराल बिछाई गई है. वहीं, कई जगहों पर धूप से निजात के लिए ग्रीन नेट लगाई गई. इनके डाइट में भी परिवर्तन कर दिया गया है. अब इनके आहार में कैटल फूड को जोड़ा गया है.  

Udaipur Weather: हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, महाराणा भूपाल अस्पताल की जानें कैसी है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget