एक्सप्लोरर

'दिल्ली में रहता हूं जब भी दिल...', कोटा सांसद ओम बिरला ने कह दी बड़ी बात

Kota News: कोटा-बूंदी के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भामाशाह मंडी में कहा कि वे संवैधानिक जिम्मेदारियों के कारण दिल्ली में रहते हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा कोटा-बूंदी में ही रहता है.

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से भामाशाह मंडी में भव्य अभिनन्दन किया गया. इस कार्यक्रम में ओम बिरला ने अपने दिल की बात कह डाली. उन्होंने कहा, "संवैधानिक जिम्मेदारियों के कारण मैं दिल्ली में जरूर रहता हूं, लेकिन मेरा दिल हमेशा कोटा-बूंदी में ही रहता है. देवतुल्य जनता ने मुझ पर जिस आशा और आकांक्षाओं के साथ भरोसा जताया है, मेरा दायित्व है कि मैं उस पर खरा उतर सकूं." 

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार सेठ भामाशाह मंडी का प्रांगण शनिवार को अपनत्व  और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया. लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष  और कोटा-बूंदी की माटी के अपने बेटे औ? भाई के स्वागत के लिए शहर भर की 300 से अधिक संस्थाओं और संगठनों ने पलक पावड़े बिछा दिए.

भामाशाह मंडी में अन्नदाता का पैसा नहीं डूबता
बिरला ने कहा कि भामाशाह मंडी में अन्नदाता के साथ समाज के वंचित वर्ग की भी चिंता होती है. सुपोषित मां अभियान के रूप में स्वस्थ मां-स्वस्थ शिशु का हमारा संकल्प इसी प्रांगण से शुरू हुआ था. देश और दुनिया में हमारी मंडी की प्रतिष्ठा है, यहां कभी अन्नदाता का पैसा नहीं डूबता. मंडी के विस्तार के साथ यहां बेहतर सुविधाएं विकसित करेंगे ताकि अन्नदाता, श्रमिकों व व्यापारियों को परेशानी न हो. देश की सभी बड़ी अनाज मंडियो को भामाशाह मंडी से जोड़ेगे इसका लाभ हाड़ौती के किसानों को मिलेगा.

व्यापारी एग्रो बेस्ड़ इंडस्ट्री लगाने की पहल करें
लोकसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों का आह्वान किया कि वे एग्रो बेस्ड़ इंडस्ट्री लगाने की पहल करें. बूंदी में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसान की आमदनी बढ़े, कोटा में एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे ताकि उचित फसल, खरीद-बिक्री, आधुनिक कृषि, मौसम के पूवार्नुमान सहित सभी आवश्यक जानकारी उन्हें मिल सके. कई सिंचाई परियोजनाओं पर काम हो रहा है, हर किसान के खेत में पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.
 
प्राथमिकता से किया जाएगा पूरा 
बिरला ने कहा कि अब अनुकूल समय आया है, देश और प्रदेश में एक ही दल की सरकार है. हाड़ौती क्षेत्र में बरसों से जो काम अटके और लटके हुए हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा. एयर कनेक्टिविटी अब दूर नहीं है, एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू होगा. दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे निर्माण पूरा होने के बाद हाड़ौती में बड़े आर्थिक बदलाव के लिए हमारी सुगम कनेक्टिविटी ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी. जल्द ही मुकुंदरा और रामगढ़ अभयारण्य का विकास होगा ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके.

ये भी पढ़ें: आशा किरण शेल्टर होम: राहुल अग्रवाल के बहाने सौरभ भारद्वाज ने उठाया ट्रांसफर पोस्टिग का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget