एक्सप्लोरर

कोटा के कैथून कस्बे में आपसी कहासुनी के बाद दो गुटों में विवाद, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Kota News: पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझाने का प्रयास किया, रिपोर्ट भी दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज की गई है. बताया गया है कि डीजे वाले का लैपटॉप भी टूट गया है.

Kota Kaithoon News: कोटा जिले के कैथून कस्बे में शुक्रवार (29 मार्च) को दो पक्षों के आमने-सामने होने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तीतर बितर कर दिया. पुलिस के लाठीचार्ज से विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठन के लोगों में रोष व्याप्त हो गया.

यह पूरा मामला राम बारात में डीजे बजाने से जुड़ा हुआ है, लाठीचार्ज के बाद विवाद इतना गहरा गया और लड़ाई-झगड़ा जैसी स्थिति हो गई. हंगामा बढ़ने पर लोग एक दूसरे पक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए.

तनाव की स्थिति पुलिस जाप्ता तैनात
घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है. कोटा ग्रामीण के कोटा सर्कल पुलिस उप अधीक्षक बेनी प्रसाद मीणा ने बताया कि शुक्रवार का दिन था और  जुम्मे की नमाज अदा की जा रही थी. वहीं दोपहर को होली के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत राम बारात निकाली जा रही थी.

राम बारात बंजारा मस्जिद के सामने से होकर जा रही थी तभी वहां किसी ने डीजे के तार निकाल दिए. दोनो गुट आमने सामने हो गए और विवाद बढ़ गया. वहीं दोनों गुटों के लोगों ने नारेबाजी की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, साथ ही इस मामले में शांति बनाए रखने के पूरे प्रयास किए गए हैं. एहतियातन पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है.

दोनो पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश का प्रयास

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझाइश का प्रयास किया, रिपोर्ट भी दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज की गई है. बताया गया है कि डीजे वाले का लैपटॉप भी टूट गया है. दूसरी तरफ कुछ लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है. इधर, विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत मंत्री योगेश रेनवाल का कहना है कि राम बारात के बाद लाठीचार्ज करना निंदनीय है. प्रशासन अगर कार्रवाई इस मामले में नहीं करता है तो कैथून कस्बे को बंद किया जाएगा. यह निर्णय सर्व समाज मिलकर करेगा. फिलहाल स्थिति पुलिस नियंत्रण में है फिर भी पुलिस बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget