एक्सप्लोरर

JEE Mains Exam 2023: कल से शुरू हो रही है परीक्षा, अब तक नहीं आए इन विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड

24 जनवरी से जेईई-मेन की परीक्षा होने जा रही है लेकिन अब तक कई छात्रों के एडमिट कार्ड नहीं आए हैं. इन विद्यार्थियों को एनटीए की तरफ से कोई विशेष मैसेज भी नहीं आया है कि एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे.

JEE-MAINS 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 24 जनवरी से होने जा रही है. परीक्षा के लिए आयोजक संस्था और विद्यार्थी दोनों तैयार हैं, लेकिन कुछ विद्यार्थी परेशान हैं, जिनके एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहे हैंं. इन्हें एनटीए ने अण्डर कंसीडरेशन की कैटेगरी में रखा है. पहले दिन 24 जनवरी को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा होगी. सुबह 9 से 12 एवं दोपहर में 3 से 6 के बीच में होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 12 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इस वर्ष पहले सेशन के लिए भारत में 290 परीक्षा शहर एवं विदेशों में 18 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्हें आवेदन के दौरान भरे हुए चारों विकल्पों के अलावा किसी अन्य शहर में परीक्षा केन्द्र दे दिया गया. इन विद्यार्थियों ने इस संबंध में एनटीए को लिखा और पूछे गए विकल्पों में से ही परीक्षा शहर देने की मांग की. इस पर एनटीए ने इन सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड अंडर कंसीडरेशन कैटेगरी में रख लिए. अब परीक्षा 24 से है और अभी तक 24 और 25 जनवरी को परीक्षा वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं.

छात्रों के लिए कोई विशेष मैसेज नहीं 
बड़ी बात यह कि इन विद्यार्थियों के लिए कोई विशेष मैसेज भी नहीं दिया गया कि एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे. छात्रों की मांग है कि इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, क्योंकि यदि शहर बदलता है तो एक दिन में परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां करनी होगी. इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे. इसी प्रकार 25 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 जनवरी को जारी किए जाने थे, ज्यादातर के जारी भी हो गए लेकिन कुछ विद्यार्थियों के रोक लिए गए.

आधार नहीं होने पर देना होगा डिक्लरेशन
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया इस वर्ष प्रथम बार जेईई-मेन आवेदन को आधार से लिंक किया गया था जिससे वे स्टूडेंट्स जिनका नाम, जन्म दिनांक व जेंडर आधार से आवेदन के दौरान वेरिफाई नहीं हुए थे. उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा. साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश  दिया जाएगा जिस पर एंटीए स्पेशल परीक्षक के सिग्नेचर कर वही जमा करवानी होगी.
 
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले होगा प्रवेश बंद 
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए खुद के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे. विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा. प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान और खुद की फोटो लगाकर ले जाना होगा. विद्यार्थी को इस प्रारूप में अपने हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे. विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे.

विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही मोटे सोल के जूते और बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी. विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नम्बर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगा. साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा. शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा साथ ही इन्हे स्क्राइब भी एंटीए ही देगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget