एक्सप्लोरर

Kota News: स्टूडेंट्स डिप्रेशन में न करें सुसाइड, चल रहे इसके प्रयास, प्रशासन ने गेटकीपर ट्रेनिंग में दिए अहम टिप्स

Kamyab Kota Abhiyan: कोटा में पूरे देश से अलग- अलग परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स पहुंचते हैं. हालिया दिनों में हुई कई सुसाइड की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं.

Kota News Today: कोटा में पूरे देश से लाखों बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं. यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश विदेश में सेवाएं दे रहे हैं और कोटा और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. हालिया दिनों कोटा में सुसाइड की घटनाएं बढ़ी हैं. इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने और स्टूडेंट्स में डिप्रेशन की पहचान करने के लिए गेटकीपर की ट्रेनिंग दी जा रही है.

बच्चों के साथ अधिकांश समय बिताने वालों को उनके चेहरे के भाव से डिप्रेशन और स्वास्थ्य खराब होने की गेटकीपर ट्रेनिंग के जरिये बताया जाता है. इस तरह का कोई भी लक्षण पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, हेल्पलाइन या हॉस्टल मालिक को बताना होगा जिससे समय पर पीड़ित की काउंसलिंग की जा सके.

स्टूडेंट्स को सकारात्मक माहौल देने का प्रयास 
कोटा में सकारात्मक माहौल देने और कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर गेटकीपर ट्रेनिंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. 

इसके तहत चम्बल हॉस्टल ऐसोसिएशन के सहयोग से लैंडमार्क सिटी में 465 से अधिक कोचिंग, हॉस्टल, मेस और संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों को गेटकीपर ट्रेनिंग दी गई. 

चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि डॉ हरीश और डॉ हिमांशु के जरिये गेटकीपर ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग के बाद सभी को जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र भी सौंपे गए. अब हॉस्टल संचालक उन्हीं लोगों को अपने यहां काम पर रखेंगे, जहां जिसने गेटकीपर ट्रेनिंग की हो.

'स्टूडेंट्स को परिवार जैसा माहौल देने की कोशिश'
विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि कोटा पढ़ने आने वाले बच्चे हमारी जिम्मेदारी हैं. उन्हें घर से दूर परिवार जैसा माहौल मिले और उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान हो, ऐसे में अगर कोई बच्चा चिंतित दिखे तो उसकी जानकारी साझा करें. उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर हमारी नजर में हो, यह सब बेहद जरूरी है. 

कोटा करियर के साथ केयर के लिए भी जाना जाए और हम पर परिजनों का विश्वास और भी गहरा हो ऐसे प्रयास किया जाने चाहिए. हम सभी को उत्साहित होकर बच्चों की केयर करनी होगी. विश्वनाथ शर्मा के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा जबसे यह प्रयास शुरू किया गए तो इनके सकारात्मक परिणाम भी आए हैं. हम हमारा काम पूरी सजगता से करें ऐसा हम सभी को संकल्प लेना होगा.

'हर बच्चे की दिनचर्या पर रखें नजर'
ट्रेनिंग के दौरान डॉक्टर्स ने बताया कि कामयाब कोटा अभियान के तहत कोचिंग क्षेत्र में हॉस्टल संचालकों, मेस संचालकों, कोचिंग कार्मिकों के लिए गेटकीपर ट्रेनिंग गत वर्ष से शुरू की गई है. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट ने बताया कि हम सभी को बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखनी है.

डॉक्टरों के मुताबिक, स्टूडेंट्स के स्वभाव में बदलाव हो या कोई भी अलग से चीजें नजर आए तो संबंधित या ऐसोसिएशन को सूचित करें. ट्रेनिंग में विद्यार्थियों के व्यवहार, उनके द्वारा पूछे जाने वाले सवाल और उनके द्वारा किसी भी घटना से पहले दी जाने वाली चेतावनी को समझने के बारे में बताया गया.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश बनी मुसीबत, जोधपुर में पानी भरने से 3 परिवार घर में फंसे, शोर सुन कर लोगों ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget