एक्सप्लोरर

Kota Protest: छात्रसंघ चुनाव की मांग, छात्रों ने कोटा राजकीय महाविद्यालय में लगाया ताला, दी चेतावनी

Kota Students Protest: राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. कोटा भी इससे अछूता नहीं रहा, यहां भी छात्रों ने महाविद्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

Kota News Today: राजस्थान में कॉलेज छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. यहां आए दिन धरना प्रदर्शन हो रहा है. कई जिलों में लाठीचार्ज और उग्र प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है. सोमवार (15 जुलाई) को कोटा में भी इस विरोध प्रदर्शन का असर देखने को मिला.

कोटा में छात्रों में गहरा आक्रोश देखने को मिला, इस दौरान उन्होंने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उसके बाद गेट पर ताला लगा दिया. छात्र आक्रोशित होकर गेट पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर प्राचार्य को बुलाया गया. 

मांग न पूरी होने पर छात्रों ने दी चेतावनी
छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष में बैठकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना कि अगर छात्रसंग चुनाव नहीं हुए तो हाइवे जाम करना पड़ा तो वह भी करेंगे. छात्रों का कहना कि आगे अगर विधानसभा का घेराव करना पड़ा तो करेंगे लेकिन छात्रसंग का चुनाव करा कर रहेंगे.
 
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने क्या कहा?
छात्रनेता रिद्धम शर्मा ने बताया कि कॉलेज में आए दिन स्टूडेंट को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की इस बार भी प्रैक्टिकल की फीस बढ़ा दी गई, कॉलेज में पानी की समस्या है. ऐसी कई समस्याएं हैं जिनका समाधान कॉलेज प्रशासन नहीं करता. 

छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए रिद्धम शर्मा ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर जब छात्र नेता जब आवाज उठाते हैं, धरने प्रदर्शन करते हैं, चेतावनी देते हैं तब कहीं जाकर मांगे पूरी होती हैं. उन्होंने कहा कि अगर छात्र नेता नहीं होंगे तो स्टूडेंट्स को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा और कॉलेज प्रशासन की मनमानी बढ़ती चली जाएगी.

प्राचार्य के कक्ष में छात्रों का धरना
छात्रनेता पवन मीणा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने पहले तो प्रदर्शन किया, फिर गेट पर ताला लगा दिया. इसके बाद आक्रोश वक्त करते हुए आयुक्तालय पहुंचे. छात्रों के आयुक्तालय पहुंचते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया.
 
पवन मीणा के मुताबिक, छात्रों के पहुंचते ही यहां पर प्राचार्य को बुलाया गया और उसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर चुनाव नहीं हुए तो कॉलेज में उग्र प्रदर्शन होगा. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में बजट के चौथे दिन ही पांच योजनाओं पर काम शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget