एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में सक्रिय राजनीतिक में भागीदारी के लिए ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार, आरक्षण को लेकर की ये मांग

Kota Brahman Sabha News: कोटा में ब्राम्हण समाज की ओर से आयोजित महाकुंभ में राष्ट्रीय स्तर पर विप्र कल्याण आयोग गठित करने की मांग की गई. इसके कोटा का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने की मांग की गई.

Kota Brahman Sabha Meeting: राजस्थान के कोटा में ब्राह्मणों का महाकुंभ आयोजित किया गया, जिसमें कोटा की धरती से राजनीति में सक्रीय भागीदारी की मांग को लेकर ब्राह्मणों ने हुंकार भरी है. हजारों की संख्या से प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित हजारों लोग कोटा पहुंचे. विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वब्राह्मण समाज की ओर से 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद और भगवान परशुराम की विशेष पूजा के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ.

महाकुंभ के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत अन्य लाभ देने, कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने, मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और मंदिरों में ठाकुर जी के पूजन के लिए ब्राह्मण पुजारी ही रखनने संबंधी मांग को उठाया गया. 

'पांच घर गोद लेकर बच्चों की शिक्षा का संकल्प'

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुरुजी ने कहा कि हमें पांच-पांच घर गोद लेने चाहिए और उन घरों के बच्चों की शिक्षा का संकल्प करना चाहिए. पूर्व कैबिनेट मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि आज हमारी बेटियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए. सबको आबादी के अनुसार अधिकार मिले. सही मायने में ज्ञान ही सशक्तिकरण देता है.

राष्ट्र और समाज का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता है. सुशील ओझा ने कहा कि केवल ब्राह्मण के हित की बात करेंगे तो ब्राह्मणत्व समाप्त हो जाएगा. लेकिन ब्राह्मणों की स्थिति को देखकर ऐसी जाजिम बिछानी पड़ रही है. ब्राह्मण समाज संगठित होकर वैज्ञानिक तरीके से वोट करेगा.

शिक्षा के बिना कोई समुदाय नहीं बढ़ सकता है आगे- गौरव वल्लभ

विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं हो सकता, लेकिन हम जब तक पावर सेंटर नहीं बनेंगे तब तक हमारा कल्याण नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज सरकार के माध्यम से चीन के बॉर्डर पर भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति स्थापित हो रही है. यह हमारे लिए पांचवा धाम बनेगा. विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यदि हम अपनी शक्ति, सामर्थ्य और क्षमताओं को पहचान लेंगे तो खुद बा खुद एकजुट हो जाएंगे. हमें अपनी शक्ति और साहस को जाहिर करने की जरूरत है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई समुदाय आगे नहीं बढ़ सकता है.

'14 नहीं हमें 20 प्रतिशत चाहिए आरक्षण'

इसमें समाज के लोगों ने एक स्वर में मांग करते हुए कहा कि अब हमें 14 प्रतिशत नहीं 20 प्रतिशत आरक्षण चाहिए. हम खैरात नहीं मांग रहे हैं. हमारा हक है, जिसे हम लेकर रहेंगे. यह सभी 8 सजातियों को मिलना चाहिए. समाज का व्यक्ति एमपी एमएलए चुनाव में खड़ा हो तो उसे हमें ताकत देनी होगी. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ताकत जरूरी है. उन्होंने कहा कि ग्रंथों को जलाने पर, ब्राह्मण विरोधी नारा लगाने पर, जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मणों के खिलाफ नारे लिखने पर, ब्राह्मण का अपमान करने पर अब हम खामोश नहीं रहेंगे. अब हम विरोध का नारा स्वीकार नहीं कर सकते हैं.
 
अपने हक के लिए हम सड़कों पर बैठेंगे- भुवनेश्वर शर्मा

ब्राह्मण समाज के नेता भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया ने कहा कि जब राजस्थान में ब्राह्मणों की जनसंख्या 80 लाख थी, तब 70 विधायक होते थे. आज राजस्थान में 90 लाख ब्राह्मण हैं, लेकिन विधायक 19 हैं. दोनों पार्टियों को जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने होंगे. हम 14 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण चाहते थे, लेकिन सरकार ने 4 प्रतिशत आरक्षण काट लिया. ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवी है. रेल की पटरी नहीं उखाड़ सकता, लेकिन हक के लिए उठेगा. घर से बाहर निकाल कर सड़कों पर बैठेंगे. हाड़ौती के हर जिले में एक विधायक होना चाहिए.
 
विप्र कल्याण आयोग के गठन की मांग

महाकुंभ में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर विप्र कल्याण आयोग गठित करने की मांग की गई. वहीं मेडिकल कॉलेज कोटा का नाम बदलकर भगवान परशुराम के नाम से रखने, ब्राह्मणों का परंपरागत कार्य मंदिरों में पूजा विद्वान ब्राह्मणों के हाथ में ही रखने के लिए भी सरकार से मांग की गई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: गुटबाजी रोकने के लिए बीजेपी का नया दांव, दावेदारों के हाथ में नारियल रख दिलाई इस बात की कसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget