एक्सप्लोरर

Rajasthan: रिश्वत लेने दिल्ली से कोटा पहुंच गई महिला पुलिस अधिकारी, ACB ने ट्रैप लगाकर ऐसे किया गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दिल्ली की एक महिला पुलिस को अधिकारी को उस वक्त ट्रेन से दबोचा जब वह एक परिवादी से रिश्वत के बकाए पैसे ले रही थी.

Kota Crime News: दिल्ली (Delhi) की एक महिला एएसआई रिश्वत लेने कोटा (Kota) पहुंच गई. वह केस को कमजोर करने की एवज में 50 हजार रुपये मांग रही थी. इसपर परिवादी ने कोटा एसीबी (ACB) में शिकायत दर्ज कराई. मामला स ही पाए जाने पर महिला एएसआई को गिरफ्तार किया गया है. यह महिला अधिकारी इतनी शातिर थी कि उसने परिवादी को रेलवे स्टेशन बुलाया और ट्रेन में बैठी रही. जब ट्रेन चलने लगी तब रिश्वत (Bribe) के पैसे लिए. हालांकि वह एसीबी की नजरों से बच नहीं पाई.

फरियाद आशीष सैनी ने  15 नवंबर 2022 को एसीबी कार्यालय कोटा पर उपस्थित होकर एक हस्तलिखित प्रार्थना पत्र पेश किया. उसने अपनी शिकायत में कहा, 'मुझ पर मेरी पत्नी सविता शर्मा ने पुलिस थाना मानसरोवर पार्क में एक झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था. उस मुकदमें में रेखा सिंह जांच अधिकारी थी, उन्होंने मुझे फोन करके दिल्ली बुलाया था. मैं और मेरे मामा का लड़का अभिषेक सुमन दिल्ली मानसरोवर पार्क थाने में रेखा सिंह से मिले थे, तो रेखा सिंह ने मुझ पर 50 हजार रुपए रिश्वत में देने का दबाव बनाया. मैंने एटीएम से निकालकर 14 हजार रुपए रेखा सिंह को दिए थे और शेष 36 हजार रुपए रिश्वत राशि लेने के लिए रेखा सिंह ने कोटा आने की बात कही. मैं रेखा सिंह को रिश्वत नहीं देना चाहता हूं, मेरी उनसे कोई पुरानी रंजिश और लेन-देन बकाया नहीं है, में रेखा सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकडवाना चाहता हूं.'

एसीबी की टीम ने रंगे हाथों एएसआई को पकड़ा
रेखा सिंह 25 मई 2023 को ट्रेन से दिल्ली से कोटा आई. परिवादी आशीष सैनी के घर पंहुची. केस कमजोर करने के लिए 36 हजार रुपए बकाया राशि की मांग की, जिस पर परिवादी आशीष सैनी ने एसीबी कोटा को रिश्वत मांगने की जानकारी दी. उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि एसीबी ने आरोपी  को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया.रेखा परिवादी को साथ लेकर रेलवे स्टेशन कोटा पहुंची. दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गई और जैसे ही ट्रेन रवाना हुई तो परिवादी से रिश्वत के पैसे ले लिए. इसके बाद एसीबी ने आरोपी रेखा को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: चोरी छुपे नाबालिग पत्नी से मिलने पहुंचे जमाई राजा, चोर समझकर गांव के लोगों ने पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget