एक्सप्लोरर

Kota News: चंबल नदी में लगातार बढ़ रही घड़ियालों की संख्या, केवल दो प्रतिशत बच्चे रहते हैं जिंदा, जानिए वजह

National Gharial Century: चम्बल नदी (Chambal River) में घड़ियालों की संख्या में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है. इस नदी को सरकार द्वारा नेशनल घड़ियाल सेंचुरी घोषित किया गया था.

Kota News: घड़ियालों के लिए प्राकृतिक रूप से सबसे सुरक्षित स्थान चम्बल नदी (Chambal River)  है. यहां घड़ियालों की संख्या में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है. नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी (National Gharial Century) 600 किमी लंबा तीन राज्यों की सेंचुरी है. ये मप्र, यूपी और राजस्थान में हैं. 1973 में चंबल नदी के अधिकांश भाग को राज्य सरकार द्वारा नेशनल घड़ियाल सेंचुरी घोषित किया गया था. ये वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट ऑफ 1972 के तहत संरक्षित है. सबसे बड़ी बात है कि ये नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी दुनिया की सबसे बड़ी मगरमच्छ प्रजातियों में एक है. इनमें से कोटा के अनूठा एरिया है, जहां घड़ियाल की प्रजाति निरंतर फल फूल रही है. कोटा से घड़ियाल के बच्चे धौलपुर तक पहुंच जाते हैं, लेकिन ये एक नेचुरल प्रक्रिया है. पर्यावरण प्रेमी, वन्यजीव प्रेमी भी उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं. समय-समय पर प्रशासन को भी इनकी स्थितियों से अवगत कराकर इन्हें बचाने का प्रयास करते हैं.

98 प्रतिशत मर जाते हैं, 2 प्रतिशत रहते हैं जीवत

रिसर्च करने वाले और वन्यजीव प्रेमी हरिमोहन मीणा बताते है कि ये कोटा जिले में एक मात्र घड़ियाल की नेस्टिंग साइट है. उन्होंने बताया कि एक मादा करीब 35 से 40 अंडे देती है. लेकिन बाढ़ और पानी में बहाव के कारण 2 प्रतिशत ही बच पाते हैं. उन्होंने बताया कि चंबल घड़ियाल सेंचुरी का क्षेत्र कोटा में जवाहरसागर से कोटा बैराज और केशवरायपाटन से गढ़ी पिड़ावली धौलपुर तक है.

Rajasthan Student Politics: राजस्थान में छात्र राजनीति को लेकर प्रत्यशियों की लिस्ट जारी, आज से बनेंगे वोटर आईडी कार्ड

भारत के अलावा दुनिया में कहीं नहीं है घडियाल

हरिमोहन मीणा बताते हैं कि 75 प्रतिशत घड़ियाल चम्बल में हैं, बाकी 25 प्रतिशत में सोहन एमपी, रामगंगा यूपी और कुछ पंजाब में भी हैं, जबकी कुछ जानकारी बताते हैं कि घडियालों को नेपाल में भी देखा जाता है. कोटा के गुडला, केशवरायपाटन में बहुतायात घड़ियाल हैं. इसके अलावा पालीघाट, श्योपुर जहां चम्बल व पार्वती नदी का का मिलन होता है वहां भी घड़ियाल पाए जाते हैं. कोटा में इनकी संख्या 90 के करीब है, जबकी बरोली, महाराजपुरा में 70, धोलपुर टिगरी रिठोरा में 80 घड़ियाल होने का अनुमान है.

बरसात के पानी में ही बह जाते हैं बच्चे

घडियाल दिसम्बर जनवरी में मेटिंग करते हैं, मार्च में अंडे देते हैं और अप्रैल-मई में बच्चे बाहर आ जाते हैं, उसके बाद बरसात होने पर बच्चे छोटे होते हैं. जो बरसात के पानी से बह जाते हैं. लेकिन कहा जाता है कि ये नेचुरल प्रोसेस है. प्रकृति अपने संतुलन के लिए ये करती है. घड़ियालों के बच्चे 2 प्रतिशत ही बचते हैं, ये भी प्राकृतिक ही है. नहीं तो पूरी नदी में ही घड़ियालों का बसेरा हो जाता.

Jalore Student Death Case: राजस्थान के जालौर में छात्र की मौत मामले की जांच करेगी SIT, आदेश जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के गांव पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, लोगों से की पूछताछ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget