एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: जानें- कैसे राजस्थान में भी लड़े जा रहे हैं 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव!, दांव पर है कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Rajasthan News: भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान के अपने आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं को 5 राज्यों के चुनावों में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

Rajasthan Link in Assembly Elections in Five States: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और पंजाब (Punjab) सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव राजस्थान (Rajasthan) में भी लड़े जा रहे हैं लेकिन कुछ अलग ढंग से. भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने राज्य के अपने आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं को इन राज्यों के चुनावों में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसे चुनावी जिम्मेदारी पाने वाले इन नेताओं के लिए पार्टी आलाकमान के सामने अपनी काबिलियत दिखाने के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कयास लगने लगे हैं.

मैदान में उतरे कांग्रेस और भाजपा नेता  
गौरतलब है कि, पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव अगले महीने अनेक चरणों में होने हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के जिन नेताओं को इन चुनावों में जिम्मेदारी सौंपी है उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र सिंह हैं. वहीं, राज्य में शासन कर रही कांग्रेस के कद्दावर हरीश चौधरी और जितेंद्र सिंह वो नेता हैं जिनपर इन चुनावों में बड़ा दारोमदार रहेगा.

कोई किसी से पीछे नहीं 
पंजाब में तो भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने ही राजस्थान के नेताओं पर पूरा भरोसा जताया है. भाजपा ने जोधपुर से सांसद, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया है तो गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं. उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बीकानेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सह प्रभारी बनाया है. कांग्रेस की ओर से वहां वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि संगठन सचिव के रूप में धीरज गुर्जर वहां सक्रिय हैं. 

कांग्रेस ने उत्तराखंड में राज्य से कुलदीप इंदौरा को सह प्रभारी बनाया है. संगठन की ओर से वहां राज्य के 2 मंत्रियों भजनलाल जाटव और राजेंद्र यादव व 9 विधायकों सहित 12 लोगों को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया है. मणिपुर में भाजपा के चुनाव प्रभारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हैं.

भाजपा ने हाल ही में राजस्थान से अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पंजाब में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भेजा है. भाजपा और कांग्रेस सूत्रों के अनुसार विशेष रूप से पंजाब और उत्तर प्रदेश, जिनकी सीमा राजस्थान से लगती हैं, वहां आने वाले दिनों में यहां के और नेताओं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है.

वहीं दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी पाने वाले नेता इसे एक अवसर के रूप में देखते हैं. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने यहां के नेताओं को दूसरे राज्यों में बड़ी जिम्मेदारियां देकर, उनकी कार्यक्षमता में अपना भरोसा दिखाया है. वो इसमें कितना खरा उतरते हैं ये तो चुनाव परिणामों से ही पता चलेगा.

कांग्रेस में इस तरह की जिम्मेदारी पाने वालों में डॉ रघु शर्मा भी हैं जिन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया है. वहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. मौजूदा अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन में काम करने की मंशा से कुछ महीने पहले मंत्री पद छोड़ा था. डोटासरा राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों का परिणाम आने वाले समय में, वहां बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के राजनीतिक भविष्य को बदल सकता है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी, जानें- Mount Abu का हाल

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, यहां संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget