एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Temple Open: इंतजार खत्म, 85 दिन बाद खुले खाटू श्याम मंदिर के पट, जयकारों से गूंजी श्याम प्यारे की नगरी

Khatu Shyam: अगस्त 2022 में खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 3 महिलाओं की जान चली गई थी. वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद मंदिर को बंद करके व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया.

Khatu Shyam Temple Open: सीकर में खाटू श्याम जी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर 85 दिन बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिये खोला गया. मंदिर खुलने से श्याम भक्तों और स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है. मंदिर के विकास कार्यों के लिये श्रद्धालुओं का प्रवेश पिछले 85 दिन से बंद था. देवस्थान विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी शकुंतला रावत ने सोमवार को पूजा कर श्याम बाबा के द्वार में शीश नवाया और मंदिर को दर्शन के लिए खोलने की विधिवत शुरुआत की.

जिला प्रभारी ने दर्शन मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. साथ ही, शकुंतला रावत ने श्याम बाबा की पूजा कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना भी की. इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए नई व्यवस्था

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने नई व्यवस्था से अवगत करवाया. मंदिर खुलने के साथ ही खाटू नगरी फिर से गुलजार हो गई है. कस्बे में श्याम के जयकारे गूंजने लगे हैं. 

इसलिए बंद किए गए थे मंदिर के पट

उल्लेखनीय है पिछले साल अगस्त में खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे. हादसे के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया गया.

लक्खी मेले का होगा आयोजन
जानकारी के लिए बता दें, खाटू श्याम दरबार में हर साल होली आने से पहले फागुन महीने में लक्खी मेला आयोजित किया जाता है. दुनियाभर से लगभग 25 लाख भक्त यहां श्याम प्यारे के दर्शन के लिए आते हैं और भक्ती में रम जाते हैं. वहीं, हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी पर भी मासिक मेला आयोजित किया जाता है. 

साल 2023 में 22 फरवरी से वार्षिक मेले का आरंभ होगा. मेले में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: खाटू श्याम मंदिर में आज से नई व्यवस्थाएं लागू, जानें- कैसे कर सकेंगे शीश के दानी का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget