एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Moon Time in Jaipur: करवा चौथ पर जयपुर में कब निकलेगा चंद्रमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moon Time in Jaipur: चांद का दीदार होगा रात 8.28 बजे, सामूहिक करवा चौथ 2023 और उदयापान कार्यक्रमों में महिलाएं देंगी कई सामाजिक संदेश.

Karwa Chauth 2023 Moon Time in Jaipur: करवा चौथ का व्रत जयपुर में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. इस बार चांद उदय के समय को लेकर बड़ी अपडेट है. सुबह से महिलाएं कथा सुनकर, 16 श्रृंगार कर बडे-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेगी. कथा सुनने के साथ ही भगवान गणेश, चौथ माता और फिर चंद्र देव की पूजा करेगी. इसके साथ ही उदयापन में सुहाग का सामान देने के साथ ही, 13 महिलाओं को भोजन करवाया जाएगा. पति ने पत्नी के लिए तोहफों में मोबाइल, ज्वैलरी के साथ ही एक निश्चित बचत राशि देते हैं. इसे लेकर यहां पर उत्साह का माहौल बन जाता है.

योग संयोग विशेष

सूर्य ,मंगल और बुध एक साथ विराजमान रहने से बुधादित्य योग बनेगा. शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग भी रहेगा. करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना शुभ संयोग है. सेहत के नजरिए से भी व्रत खास है. शरद ऋतु के दौरान शरीर में पित्त बढ़ता है. महिलाएं बिना पानी रहने के साथ रात में मिट्टी के बर्तन से पानी पीकर व्रत खोलती है. ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में रहने से पर्व की महत्ता को खास बनाने के साथ ही फलदायी है. जयपुर में मौसम साफ रहेगा.

व्रत में इस्तेमाल होने वाला करवा मिट्टी या चीनी से बना होता है. आयुर्वेद में मिट्टी के बर्तन के पानी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है. दिनभर निर्जल रहने के बाद मिट्टी के बर्तन के पानी से पेट में ठंडक रहती है. धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो करवा पंचतत्वों से बना होता है. भविष्य पुराण की कथा के मुताबिक चंद्रमा को गणेश जी ने श्राप दिया था. इससे चतुर्थी पर चंद्रमा को देखने से दोष लगता है. इससे बचने के लिए चांद को सीधे नहीं देखते और छलनी का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई।

ये है पूरा समय 

चतुर्थी तिथि मंगलवार रात 9. 31 बजे से शुरू होकर बुधवार रात 9.20 बजे तक, उदियात तिथि के अनुसार बुधवार को रहेगा व्रत, रात 08:28 बजे होगा चंद्रोदय, पूजा मुहूर्त सायं 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. अविवाहित स्त्रियां भी श्रेष्ठ जीवनसाथी पाने के लिए, सुहागिनें सुहाग की दीर्घायु के लिए निर्जल रहकर पूजा करेगी. पर्व में सरगी की थाली में खाने के अलावा 16 श्रृंगार की सामाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सरगी सास अपनी बहू को देती है. सास न हों तो जेठानी या बहन भी सरगी दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress Candidates List: क्या शांति धारीवाल से नाराज है आलाकमान? अब तक टिकट नहीं मिलने से उठे सवाल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget