एक्सप्लोरर

'नेताजी बीजेपी में शामिल होने के लिए...', ज्योति मिर्धा का हनुमान बेनीवाल पर करार हमला

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी रहीं ज्योति मिर्धा और इंडिया गठबंधन के हनुमान बेनीवाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बेनीवाल विजयी रहे. ज्योति मिर्धा ने बेनीवाल पर निशाना साधा है.

Jyoti Mirdha vs Hanuman Beniwal: राजस्थान में लोकसभा के आम चुनाव 2024 के दौरान नागौर लोकसभा सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा और इस हॉट सीट पर तगड़ा मुकाबला रहा. इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं एनडीए गठबंधन छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हनुमान बेनीवाल गठबंधन के प्रत्याशी रहे. 

नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल दूसरी बार जीतकर सांसद बन गए है. ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है. ज्योति मिर्धा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में सांसद हनुमान बेनीवाल को आड़े हाथों लेते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो सोमवार का है ज्योति मिर्धा अपने निवास पर अपने लोगों से बात कर रही थी उस दौरान का है.

ज्योति मिर्धा का हनुमान बेनीवाल पर जोरदार हमला
बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जितने भी अंट संट बयान दिए हैं. वो कहते फिरते हैं कि हमने तो पार्टी बना ली है. मैं कहती हूं कि हनुमान बेनीवाल में अगर हिम्मत है. तो अकेले चुनाव लड़कर दिखा दे. सांसद हनुमान बेनीवाल को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि एक बार अकेले चुनाव लड़ा था. पता है ना जमानत जब्त हुई थी. आप कभी कांग्रेस की बैसाखी लेकर आते हो तो कभी बीजेपी की बैसाखी लेकर आते हो.

ज्योति मिर्धा ने कहा कि नेताजी अपने घुटनों के बल चलकर बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं. आज भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चाह रहे हैं कि किसी तरह से कोई घाल-मेल करके बीजेपी में घुस जाऊं. नेता जी यह जनता अब समझ चुकी है.

'लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाया जा रहा'
पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कहां कि कल ही मेरे पास एक समाचार आया कि नेता जी के यहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए हैं. फिर पता चला कि नेताजी ने सबको न्योता देकर बुलाया था कि दौड़ कर आ जाओ. जिस जिस को MLA लैंड का पैसा लेना है. MLA लैंड का पैसा ले जाओ. हो सकता है फिर मुझे इस्तीफा देना पड़ जाएगा. ज्योति मिर्धा ने कहा कि सबको गेला (मूर्ख) बना दिया. सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है.

हनुमान बेनीवाल को लेकर लगने लगी अटकलें
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल का चुनाव जीतने के बाद हाल ही में हुई. इंडिया गठबंधन की 2 बैठक में नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई थी. बेनीवाल ने कहा था कि में गठबंधन में हूं यह मुझे लग ही नहीं रहा है. क्योंकि गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मुझे बुलाया नहीं गया. पहले बीजेपी को सबक सिखा दिया.

अब इस कांग्रेस को भी सबक सिखा देंगे. इस बयान के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर अटकलें लगने लगी की हनुमान बेनीवाल बीजेपी के NDA गठबंधन में शामिल होंगे. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए. हनुमान बेनीवाल ने साफ कर दिया था कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: उदयपुर में बंदूक की दुकान में ब्लास्ट, 30 फीट तक हवा में उछल कर मालिक का शव बिल्डिंग से टकराया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget