एक्सप्लोरर

Nasir Junaid Murder: नासिर-जुनैद हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पीड़ित परिजन लगातार दे रहे धरना

Nasir-Jaunid Murder Case: भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने सभी आठ आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. आरोपियों का सुराग देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. 

Rajasthan News: भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटमीका गांव के नासिर और जुनैद का अपहरण कर उन्हें उनकी बोलेरो गाड़ी में जलाकर मार डाला गया था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया है. वहीं पुख्ता सबूत के आधार पर आठ आरोपियों के नाम और फोटो सार्वजनिक किए गए हैं. लेकिन अभी तक उनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने ठग मार्च को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है. वहीं अब इन फरार आरोपियों पर भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है.

नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों के नाम क्या हैं

नासिर और जुनैद हत्याकांड में पुलिस ने जिन फरार आरोपियों के फोटो जारी किए ये थे उनमें अनिल निवासी नूहं हरियाणा, श्रीकांत निवासी नूहं हरियाणा, कालू निवासी कैथल हरियाणा, किशोर निवासी करनाल हरियाणा,मोनू निवासी भिवानी हरियाणा,विकास निवासी जींद हरियाणा,शशिकांत निवासी करनाल हरियाणा, गोगी  निवासी भिवानी हरियाणा शामिल हैं.ये सभी फरार हैं. इनकी तलाश के लिए भरतपुर पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं. लेकिन एक महीने से भी ज्यादा हो गया है और ये पुलिस की पकड़ से दूर हैं.  

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने सभी आठ आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने कहा है कि इन आरोपियों का  सुराग देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. 

कब हुई थी नासिर-जुनैद की हत्या?

गौरतलब है की 15 फरवरी को गोपालगढ़ थाना में एक शिकायत दर्ज की गई थी. इसमें कहा गया था कि जुनैद और नासिर नाम के दो व्यक्ति का अपहरण हो गया है.इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.इसके अगले दिन 16 फरवरी को दोनों गुमशुदा की जली हुई गाड़ी और गाड़ी में दो कंकाल हरियाणा के भिवानी जिले में मिली थी. 

क्राइम ब्रांच और पुलिस ने टीम गठित कर जांच कर नामजद आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया था. उससे हुई पूछताछ के बाद कॉल डाटा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. गिरफ्तार रिंकू सैनी ने कई लोगों के नाम भी बताए. ये लोग इस घटना में शामिल थे. फरार लोगों की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है. इसमें हरियाणा पुलिस की मदद ली जा रही है.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो मार्च को घाटमीका गांव पहुंचकर मृतक नासिर और जुनैद के परिजनों से मुलाकात की थी. इस बीच मृतकों के परिजनों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग को लेकर अपने गांव में धरना शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: वीरांगना मधुबाला की निगरानी में 24 घंटे साथ रहते हैं पुलिसकर्मी, राशन खत्म हुआ तो पूर्व विधायक ने पहुंचाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget