एक्सप्लोरर

Jodhpur Curfew: जोधपुर हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में आज से 12 घंटे की ढील, दुकानें खुलने से व्यापारियों के चेहरों पर लौटी रौनक

जोधपुर हिंसा के बाद लगाए हए कर्फ्यू में आज से 12 घंटे की ढील दी गई है, इसी के साथ भीतरी शहर में सभी प्रतिष्ठान खुल गए हैं. हालांकि शाम सात बजे से फिर से अगले दिन की सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में  बीते सोमवार की रात को जालोरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था. इस दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था. हालांकि धीरे-धीरे हालात सामान्य होने पर पहले कर्फ्यू में दो घंटे और फिर चार घंटे और रविवार को आठ घंटों की छूट दी गई. वहीं हालात तेजी से सुधरते देख प्रशासन ने  सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान कर दी. इसी के साथ सुबह सात के बाद भीतरी शहर में रौनक लौट आई. हालांकि आज शाम सात बजे के बाद फिर से कर्फ्यू लागू हो जाएगा जोकि मंगलवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा. वहीं  प्रशासन अब रात्रिकालीन कर्फ्यू को बढ़ाएगा ऐसे आसार नजर आते है,  जोकि कुछ दिन और रह सकता है. 

दुकानें खुलने से व्यापारियों  के चेहरों पर छाई रौनक
 
गौरतलब है कि सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान की गई है. छूट में भीतरी शहर में सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए हैं. पहले किराना, डेयरी और ऑप्टिकल की दुकानों को ही शामिल रखा गया था. लेकिन अब सभी प्रकार के प्रतिष्ठान खुल जाने से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक छा गई है. वहीं भीतरी शहर में आज फिर से लोगों की काफी भीड़ देखी गई.  खरीददारी के लिए लोग उमड़ पड़े. 
 
पुलिस का रहा पहरा
बता दें कि दस थाना क्षेत्रों में उदयमंदिर का आंशिक क्षेत्र राइका बाग, राइका बाग स्टेशन, रोडवेज को पहले ही कर्फ्यू से मुक्त रखा हुआ था. शेष भाग में भी आज चहलकदमी बढ़ गई.  इसके अलावा सदर बाजार, नागौरी गेट, सदर कोतवाली, खांडाफलसा के साथ ही जिला पश्चिम के सूरसागर, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, सरदारपुरा एवं देवनगर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में 12 घंटों की छूट के बीच बाजार गुलजार नजर आए.  मगर इस सबके बीच में पुलिस का पहरा भी रहा. इस दौरान  पुलिस के जवान तैनात रहे. तेजी से सुधर रहे हालात पर शहरवासी अब चैन की सांस ले रहे हैं. 
 
अब 33 मामले दर्ज, मुकदमों में हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
बता दें कि दो दिन तक चले बवाल पर पुलिस ने 33 प्रकरण दर्ज किए है.  250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिनमें 200 लोगों को जमानत पर छोड़ भी दिया गया है. वहीं जिला पूर्व एवं पश्चिम में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मुकदमों में गिरफ्तारियां हुई हैं. अकेले सरदारपुरा थाना पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत के साथ रिमांड पर लिया हुआ है. 
 
शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा अब शहर
भीतरी शहर में अब पूर्णतया शांति बनी है. दोपहर तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है. सिटी निर्बाध रूप से जारी है. अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का जाब्ता चौराहों और गलियोंं में तैनात है.
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget