एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुरवासी रोज खा जाते हैं तीन करोड़ के तंबाकू, इससे से पैदा होता है सात हजार टन कचरा

Jodhpur News: सरकार के साथ भी एडवोकेसी की जा रही है कि तंबाकू उत्पादों को बंद करें या फिर शराब की तरह निर्धारित दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाए ताकि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों से दूर रखा जा सके.

Dangerous Number: हर उम्र के लोगों में तंबाकू खाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. जोधपुर के वाशिंदे हर दिन तीन करोड रुपये से ज्यादा का तंबाकू खा जाते हैं.  जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह आंकड़ सही है. तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत 25 से 31 मई तक विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को लेकर एसआरकेपी एस द्वारा मीडिया कार्यशाला में जानकारी दी गई.

लोगों को जागरूक किया जाएगा

प्रभावी क्रियान्वयन स्कूलों में तंबाकू के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर युवा पीढ़ी को तंबाकू मुक्त रखा जा सके इसके लिए जागरूक किया जाएगा. संयोजक चौधरी ने बताया कि जोधपुर के 16 लाख लोगों में से 15 वर्ष से अधिक आयु के 6 लाख लोग प्रतिदिन पान मसाला, गुटखा वाले तंबाकू जनित उत्पादों का उपभोग कर तीन करोड़ रुपए प्रतिदिन खर्च करते हैं.वही प्रतिमाह 90 करोड और प्रतिवर्ष 1100 करोड़ रुपए का तंबाकू उपभोग करते हैं. इन आंकड़ों में 10 से 15 साल वाले युवाओं को भी जोड़ दिया जाए तो यह खर्च करीब दो गुना हो जाता है. चौधरी ने बताया कि तंबाकू शराब से भी ज्यादा खतरनाक है. इससे मौत के आंकड़े भी ज्यादा बढ़ जाते हैं.

तंबाकू उत्पादों के उपभोग से प्रतिवर्ष 80 लाख लोगों की मौत हो जाती है. वही भारत में प्रतिवर्ष 15 लाख लोगों की मौत होती है. जबकि राजस्थान में प्रतिवर्ष करीब 80 हजार लोग मौत के शिकार हो रहे हैं. राजस्थान में प्रतिदिन 220 लोगों की तंबाकू का सेवन करने से तंबाकू से होने वाली बीमारियों के कारण मौत की आगोश में चले जाते हैं. राजस्थान को तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने के लिए सभी जिलों में कार्य किए जा रहे हैं.

कचरे से पर्यावरण का नुकसान

राज्य सरकार के साथ भी एडवोकेसी की जा रही है कि तंबाकू उत्पादों को बंद करें या फिर शराब की तरह निर्धारित दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाए ताकि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों से दूर रखा जा सके. तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके.

एसआरकेपीएस कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने कार्यशाला में 'कोटवा 2023' के बारे में पीपीटी से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एम्स जोधपुर की ओर से किए गए अनुसंधान और अध्ययन के अनुसार 7000 टन कचरा तंबाकू उत्पादों से होता है. इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि तंबाकू उत्पादों से होने वाले कचरे से 30 लाख प्लास्टिक की बाल्टीया बनाई जा सकती हैं. छह हजार पेड़ बचाए जा सकते हैं. 32 लाख नोटबुक बनाई जा सकती हैं और एक विमान 747 का निर्माण किया जा सकता है. 3.5 लाख टी-शर्ट बनाए जा सकते हैं.

राजस्थान में तंबाकू का सेवन करने का चलन हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रहा है. सरकार को तंबाकू बिक्री से मिलने वाला राजस्व से कई गुना ज्यादा मेडिकल का खर्च आता है. तंबाकू से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित लोगों की मौत के आंकड़े भी डराने वाले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढें

Rajasthan Politics: तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने कहा- 2025-26 तक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत, युवाओं की दी यह सलाह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget