एक्सप्लोरर

Jodhpur Rain: जोधपुर में भारी बारिश से 40 गांव में हुआ फसलों को नुकसान, मुआवजे के लिए किसान करें ये काम

Jodhpur Rain: जिला कलेक्टर ने अति बारिश की वजह से खेतों में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया है. इस प्रक्रिया के तहत 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है.

Jodhpur Rain: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) जिले में 3 दिन की भारी बारिश से हर तरफ पानी-पानी हो गया है. जिले में अति बारिश के बाद खेतों में पानी का तेज बहाव होने की वजह से किसानों की फसलों, ट्यूबेल और तारबंदी का भारी नुकसान हुआ है. जोधपुर जिले के लोहावट, ओसियां, तिंवड़ी, बावड़ी, मंडोर और डांगियावास तहसील क्षेत्र में 40 से 50 गांव में किसानों के खेतों में भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में 26 और 27 जुलाई को हुई तेज बारिश के बाद छोटे बांध और तालाब टूटने से कई गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई. 
 
पानी का बहाव जिस ओर निकला उधर तबाही का तांडव देखने को मिला. बारिश के पानी के तेज बहाव के रास्ते में आने वाले खेतों में खड़ी फसलों सहित ट्यूबेल, पशु बाड़े, खेत की तारबंदी भी बह गए. लोहावट में एक दर्जन से अधिक गांवों में बरसात का पानी इकट्ठा होकर नदी का रूप ले लिया, जिससे रास्ते में आने वाले बोरवेल भी जमींदोज हो गए. ऐसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया.
 
नुकसान के मुआवजे के लिए किसान करें ये काम
 
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने अति बारिश की वजह से खेतों में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया है. इस प्रक्रिया के तहत 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, जिसके बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा मिलेगा. जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने किसानों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द सभी अपने काश्तकारी के रूप में आवेदन करें.
 
 
इन फसलों को पहुंचा ज्यादा नुकसान
 
जिले में सिंचित क्षेत्र में प्याज, लहसुन, मूंगफली, कपास की बड़ी मात्रा में बुआई हुई है. वहीं बाजरा और मूंग की फसलें भी खेतों में खड़ी थी, जिसमें किसान उत्साह से निराई-गुड़ाई का काम कर रहे थे, लेकिन अति बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है. किसानों ने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों और जमींदोज बोरवेल के मुआवजे की मांग दिलवाने की मांग रखी है. भारतीय किसान संघ के तुलसाराम सिंवर ने बताया कि जिले में 26 और 27 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से क्षेत्र में मूंगफली, मूंग, बाजरा और कपास की फसलों को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है.
 
नुकसान का सर्वे कराने की मांग
 
उन्होंने कहा कि किसानों को खेत में खुले में भंडारित किए प्याज और लहसून के डूबने से भी नुकसान हुआ है. वहीं बहाव क्षेत्र में आने वाले बोरवेल, पशु बाड़े, खेतों की तारबंदी में भी बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है.  ऐसे में प्रशासन क्षेत्र में वास्तविक नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करें, ताकि किसान पुनः फसल बुआई करने और अपने बोरवेल को ठीक करवाकर बची हुई फसल में सिंचाई कर सकें.
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget