एक्सप्लोरर

जोधपुर रेल मंडल ने एक साल में कमाए 2247 करोड़ रुपये, माल ढुलाई से मिला सबसे ज्यादा राजस्व

Jodhpur News: मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सैनी ने बताया कि जोधपुर मंडल को 2023-24 के वित्तीय वर्ष के दौरान 2,247 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. इसमें माल भाड़ा से 1210.02 का राजस्व प्राप्त किया है.

Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने 2,247 करोड़ की रिकॉर्ड सलाना कमाई से नए आयाम स्थापित किए है. डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आज तक के सभी मदों से 2247.86 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. यह पिछले साल की आय 2,177 करोड़ रुपये की तुलना में 3.19 प्रतिशत ज्यादा है.

जोधपुर मंडल की वार्षिक कमाई का आकलन पीइआई पैरामीटर की दृष्टि से करें, तो मंडल ने एक रुपये कमाने के लिए 71.79 पैसे खर्च किए, यानी सभी पदों में पर्याप्त खर्च के बाद हर एक रुपये पर 28.11 पैसे बचाए गए हैं. 

डीआरएम ने क्या कहा?
डीआरएम जोधपुर पंकज कुमार सिंह ने आगे बताया कि कमाई की दृष्टि से तो जोधपुर मंडल ने अपने प्रमुख लक्ष्य तो पूरे किए ही है. इसके साथ ही जोधपुर रेल मंडल ने रेलवे की ढांचागत आधुनिकरण की दिशा में रेल दोहरीकरण, विद्युतीकरण, अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पूर्ण विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने का भी सकारात्मक प्रयास किया है.

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सैनी ने बताया कि जोधपुर मंडल को 2023-24 के वित्तीय वर्ष के दौरान 2,247 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है. इसमें माल भाड़ा से 1210.02 का राजस्व प्राप्त किया है. वहीं यात्रियों से 741.15 करोड़ रुपये, कोचिंग मद से 97.74 करोड़ रुपये और अन्य स्रोतों से 202.28 करोड़ रुपये का राजस्व शामिल है. उन्होंने बताया कि अन्य स्रोतों से अर्जित राजस्व 202.28 करोड़ रुपये जोधपुर मंडल के इतिहास में अब तक का सबसे सर्वाधिक है.

डीआरएम पंकज कुमार सिंह का कहना है कि जोधपुर रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मेहनत निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हुए मंडल को बुलंदियों तक पहुंचाया है. हमने माल लदान, यात्री, कोचिंग, टिकट चेकिंग, पार्सल अन्य स्रोतों से उल्लेखनीय राजस्व अर्जित कर भारतीय रेलवे के विकास में योगदान दिया है. साथ ही आने वाले समय में यात्री सुविधाओं को उन्नयन और अनुरक्षण पर पूरा फोकस रहेगा.

यह भी पढ़ें: 'चुनाव परिणाम बाद मुंह दिखाने में भी...', बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का अशोक गहलोत पर हमला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget