एक्सप्लोरर

REET Paper Leak में 50 हजार की दो इनामी महिलाएं गिरफ्तार, जोधपुर पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Rajasthan News: रीट पेपर लीक प्रकरण में जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो इनामी महिलाओं को पुणे और सांचौर में ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan Paper Leak Case: रीट पेपर लीक प्रकरण में अब तक कार्रवाई जारी है. रीट परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़े की दो सूत्रधार महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आई हैं. जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने दोनों महिलाओं को बड़े नाटकीय ढंग से पकड़ा. पुलिस ने बताया कि 25-25 हजार की इनामी महिलाओं को पकड़ने के लिए ऑपरेशन बैच वार्मर्स अभियान चलाया गया. पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि रीट पेपर लीक मामले की वांटेड भवंरी और संगीता तीन साल से फरार चल रही थीं.

भवंरी पत्नी हेमाराम को पुणे के वेटल इलाके से पकड़ा गया है. संगीता पुत्री सुखराम की गिरफ्तारी सांचौर से हुई है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि छम्मी विश्नोई भी रीट पेपर लीक प्रकरण की सूत्रधार रही है. 75 हजार की इनामी छम्मी विश्नोई को साइक्लोनर टीम ने वृन्दावन से गिरफ्तार किया था.

वृन्दावन में छम्मी विश्नोई पुजारिन बनने का स्वांग रचाकर फरारी काट रही थी. छम्मी विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ में संगीता और भंवरी के ठिकानों का सुराग मिला. दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिए साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैंच वार्मर्स चलाया. भंवरी की लोकेशन पुणे और संगीता की लोकेशन में मिली. दो टीमों को दोनों महिलाओं के पीछे लगाया गया.

रीट पेपर लीक प्रकरण में दो महिलाओं की गिरफ्तारी

पुणे गई टीम ने गली-गली सर्च कर भंवरी के ठिकाने का पता लगा लिया. पुणे पुलिस की सहायता से दबिश देकर भंवरी को दस्तयाब किया गया. भंवरी को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाया गया है. संगीता की तलाश में दूसरी टीम सांचौर की खाक छानती रही. शातिर संगीता को पुलिस की भनक लग गयी. उसने बस में सवार होकर भागने की कोशिश की. तलाश में लगी साइक्लोनर टीम बस का पीछा करती रही. टीम को चकमा देने के  लिए संगीता रास्ते में उतर कर किराये की जीप से सवारी की. मुखबिर तंत्र के माध्यम से रास्ते में थाना गुडामालानी की टीम के अथक प्रयासों से संगीता को पकड़ लिया गया. 

ये भी पढ़िये-

Watch: वक्फ बोर्ड का नोटिस देखकर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बोले- 'ऐसे कब्जा नहीं होने दूंगा'

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget