एक्सप्लोरर

Jodhpur News: गोवंश का सिर काटने के आरोपियों को लेकर मुस्लिम समाज ने उठाया सख्त कदम, हिंदू संगठन भी कर रहे तारीफ

Jodhpur Latest News: जोधपुर के पास तिंवरी में दो युवकों ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से एक घटना को अंजाम दिया. घटना के विरोध में हिदू संगठनों ने प्रदर्शन किया.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खंडित करने और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जिले से 40 किलोमीटर दूर तिंवरी तहसील में बीते 4 जनवरी को मथानिया चौराहे पर दो युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ गईं. लेकिन, प्रशासनिक सजगता और सामाजिक समरसता के चलते दोनों युवकों का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया. इसके बाद कौम नागौरी तेलियान पंचायत समिति तिंवरी ने जो निर्णय लिया वह एक मिसाल के रूप में कहा जा सकता है.

4 जनवरी को तिंवरी के मथानिया चौराहे पर सुबह के समय एक गोवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से तिंवरी में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और इस घटना का जबरदस्त विरोध जताया गया. प्रशासन के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई थी कि आखिर ऐसी स्थिति से किस तरह से निपटा जाए, क्योंकि धीरे-धीरे विरोध बढ़ता जा रहा था.

24 घंटे में कर लिया दो आरोपियों को गिरफ्तार 
इस हालत में प्रशासन की मुस्तैदी और हिंदू और मुस्लिम संगठनों के आपसी ताल-मेल के चलते मामला बिगड़ने से रोक लिया गया. प्रशासन ने दोनों पक्षों की लगातार कई मीटिंग रखी और समझाइश की. एक तरफ जहां पुलिस सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का प्रयास कर रही थी. वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने इस मामले में टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहम्मद साउद पुत्र मोहम्मद यूनुस और 28 वर्षीय अकरम उर्फ बाबू पुत्र अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया कर लिया. घटना के तीसरे दिन सोमवार को कौम नागौरी तेलियान पंचायत समिति तिंवरी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल बाबू राठौड़ ने समाज के लेटर पैड पर लिखकर एक संदेश जारी किया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि दोनों आरोपियों और उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है.

इस बहिष्कार के पीछे वजह उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता को बिगाड़ना और हिंदू धर्म के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अलावा सामाजिक सौहार्द को खत्म करने की साजिश रचने के कारण यह कदम उठाना बताया है. हिंदू संगठनों की ओर से मुस्लिम समाज के संगठन के उठाए गए कदम की प्रशंसा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: खाटू श्‍याम के भक्‍तों के लिए बड़ी खबर, आज रात से बंद हो जाएंगे मंदिर के पट, ये है वजह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget