एक्सप्लोरर

Phalodi News: फलोदी राजकीय अस्पताल में आई 1.5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन, नहीं मिल रही लगाने की जगह

Jodhpur News: राजकीय अस्पताल फलोदी में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने की तैयारियों की बाबत जयपुर से दो सदस्यीय टीम पहुंची थी. लेकिन उन्हें मशीन लगाने के लिए अस्पताल में जगह नहीं मिली.

Rajasthan News: जोधपुर में फलोदी के राजकीय चिकित्सालय के लिए 1.5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन मगाई गई है. लेकिन इस मशीन को स्थापित करने के लिए अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है. यही नहीं नई मशीन को स्थापित करने के लिए जयपुर से टीम बुलाई गई, लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण टीम बैरंग वापस लौट गई. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. टीम बुधवार को सीटी स्कैन मशीन के लिए जगह देखने आई थी. 

टीम ने अस्पताल का जायजा लिया
दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजकीय अस्पतालों को अपग्रेड कराने का बीड़ा उठाया था. इसी क्रम में राजकीय अस्पताल फलोदी में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने की तैयारियों की बाबत जयपुर से दो सदस्यीय टीम पहुंची थी. टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर सीटी स्कैन मशीन के लिए जगह का जायजा लिया. इसके लिए डॉ. अनिल पालीवाल द्वारा टीम को सर्वे करवाया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा राजकीय चिकित्सालय में पहले की तरह जगह का अभाव बताकर सीटी स्कैन मशीन के लिए मनाकर दिया गया.

Bharatpur News: डीग की 9 पंचायतों के परिसीमन के विरोध में गांव वालों ने ली भू समाधि, 16 दिन से आंदोलन जारी

बीजेपी विधायक ने जताया विरोध
इस बात की जानकारी मिलने पर बीजेपी विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित कई समाजसेवी और बीजेपी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए. विधायक ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रवण रांकावत से फोन पर बात कर जगह उपलब्ध करवाने का निवेदन किया, लेकिन उन्होंने जगह की अनुपलब्धता बताई. विधायक ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध नहीं कराने की हठधर्मिता और जनहित में महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता में राजनीति करना प्रशासन की शिथिलता और संवेदनहीनता को दर्शाता है. अस्पताल परिसर में जगह की अनुपलब्धता के कारण टीम के सदस्य जयपुर वापस चले गए.

Ajmer News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश, 7 के खिलाफ केस दर्ज

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget