एक्सप्लोरर

मां ने दोनों बच्चों को टैंक में डुबोकर मार डाला, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

Jodhpur Murder: जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामला संदयास्पद होने से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई. पति ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है.

Jodhpur Murder Case: जोधपुर के बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र के आगोलाई के टीकमगढ़ गांव में घर के बाहर बने टैंक में मासूम भाई बहनों के शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि एक मां इस तरह के खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दे सकती हैं.
दोनों बच्चों को मां ने ही एक-एक कर टैंक में डुबोकर हत्या की थी. अपने अवैध संबंध उजागर होने के बाद पति के तानों की वजह से उसने दोनों बच्चों की ही हत्या कर दी दोनों बच्चों की हत्या की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है.

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि टीकमगढ़ गांव निवासी पूजा (7) वर्षीय पुत्री बाबूराम जाट व उसके भाई महिपाल (5) वर्षीय के शव बुधवार रात घर के बाहर पानी के टांके में मिले थे. दोनों भाई बहनों के शव बाहर निकलवाकर बालेसर अस्पताल की मोर्चरी में भेजे गए जहां गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया. 

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामला संदयास्पद होने से एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई. संदेश के आधार पर पति-पत्नी से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पत्नी ने दोनों बच्चों को टांके में डुबोकर हत्या करना स्वीकार किया है. पति ने पत्नी के खिलाफ बेरहमी से बेटे को बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाया है.

पुलिस का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. पत्नी के अश्लील वीडियो का पता पति को लगा तो उसने नाराजगी जताई थी. तब से दोनों पति-पत्नी में अनबन होने लग गई थी. पति घर आता तो पत्नी को तने उलाहना देता गांव में भी सामाजिक स्तर पर तरह-तरह की बातें होने लगी थी. रोज-रोज के तानों से परेशान होकर इस महिला ने सबसे पहले अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने बताया कि बाबूलाल बुधवार शाम घर आया तो दोनों बच्चे नजर नहीं आए. पति के पूछने पर पत्नी ने कहा कि बच्चे सो रहे हैं. पति ने अंदर जाकर चादर हटाई तो वहाँ बच्चे नजर नहीं आए. पति को संदेह होने पर उसने पहले खुद की ढाणी और फिर पूरे गांव में तलाश किया उसको दोनो बच्चे नही मिले. फिर घर लौटा और पानी के टैंक का ढक्कन हटाया तो उसमें दोनों बच्चों के शव नजर आए. दादा दादी और घर के अन्य सदस्यों के आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे. दोनों मासूम बच्चों के सब को देखकर घर सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें: Bharatpur Accident: आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget