एक्सप्लोरर

जोधपुर में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, लेन देन के विवाद में हमलावरों ने बरसाए लाठी-सरिए

Murder Case: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात के पीछे लेनदेन का विवाद बताया है.

Rajasthan Murder Case: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने लाठी और सरियों से प्रॉपर्टी डीलर पर धावा बोला. सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. घायल प्रॉपर्टी डीलर को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया. घटना से नाराज राजपूत समाज के लोगों ने एम्स पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की. दोपहर तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे. एम्स में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि रात में चंदन सिंह पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी. 33 वर्षीय चंदन सिंह मीरा नगर झालामण्ड के रहने वाले थे. लेनदेन के विवाद में फलौदी निवासी मुकेश हाडा ने चंदन सिंह को बुलाया था. उन्होंने साथियों संग चंदन सिंह पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया. सूचना के बाद आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक चंदन सिंह के भाई भवानी सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी.

प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस ने मुकेश हाडा और साथियों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने बताया चंदन सिंह प्रॉपर्टी डीलर थे. गुरुवार की रात लेनदेन का विवाद सुलझाने के लिए मीटिंग बुलाई गई थी. मीटिंग में भाग लेने के लिए चंदन सिंह स्कॉर्पियो के साथ गए थे. मीटिंग के बाद चंदन सिंह गाड़ी लेकर घर चला गया. पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति का मोबाइल स्कॉर्पियों में रह गया था. चंदन सिंह को बुलाकर हमलावरों ने लाठी और सरियों से हमला कर दिया.

राजपूत समाज ने जताया आक्रोश

हमले में चंदन सिंह की मौत हो गई. झालामण्ड में सनसनीखेज वारदात की जानकारी राजपूत समाज के लोगों को लग गई थी. मृतक के परिजन थाने पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मृतक चंदन सिंह के साथ दो छोटे बच्चे हैं. सुबह घटना की सूचना मिलने पर राजपूत समाज के लोगों ने भी एम्स पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए. थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है. अलग अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे. 

ये भी पढ़ें- सिरोही में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हाथ पर लिखा, 'कुछ समझ नहीं आ रहा...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget