एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में MBBS छात्रा की कमरे में मिली सड़ी-गली लाश, संदिग्ध हालात में मौत से फैली सनसनी

Jodhpur Latest News: जोधपुर में MBBS छात्रा कविता वर्मा का शव सड़ी-गली हालत में हॉस्टल रूम में मिला. जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका जताई जा रही है. छात्रा पिछले 2 सालों से मानसिक तनाव में थी.

Rajasthan News: जोधपुर के मथुरादास माथुर सरकारी अस्पताल में स्थित गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 के कमरा नंबर 525 में MBBS यूजी छात्रा कविता वर्मा का शव बुधवार को उसी के कमरे से सड़ी-गली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. छात्रा बीते 2-3 दिनों से मृत बताई जा रही है. वही कमरे में भयंकर बदबू और शव भी फुल चुका है. छात्रा के मुंह से लिक्विड निकलता पाया गया. शुरुआती जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है.

कॉलेज परिसर में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है. पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट में शास्त्रीनगर पुलिस थाना के थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या था. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हैंगिंग की संभावना से इनकार किया गया है. प्रशासन से छात्रा की मानसिक स्थिति और इलाज संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

2 सालों से मानसिक तनाव में थी छात्रा

पुलिस और कॉलेज सूत्रों के अनुसार, युवती ने साल 2014 में MBBS में दाखिला लिया था, लेकिन साल 2015, 2016 और 2017 के बीच पढ़ाई छोड़ दी थी. उसने साल 2019 में दोबारा से पढ़ाई शुरू की थी. बताया जा रहा है कि वह पिछले 2 सालो से मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज भी चल रहा था. वह हॉस्टल के कमरे में अकेली रहती थी. उसकी रूममेट कुछ समय से बाहर गई हुई थी.

2 दिन से कमरे का दरवाजा बंद होने पर संदेह हुआ तो छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को सूचित किया. जब दरवाजा खोला गया, तो कमरे में दुर्गंध फैली हुई थी और छात्रा मृत अवस्था में मिली. शव से खून की उल्टियां निकलने की बात सामने आई हैं. सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में सामने आया है कि युवती की मां और भाई से परसों अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया. छात्रा के पिता का निधन पहले ही हो चुका है. मौत की जानकारी मिलने पर भाई को सूचना दी गई.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget