एक्सप्लोरर

Jodhpur News: मिलिये कमल किशोर सोनी से, जानें कैसे तैयार करते हैं हाथी दांत के सब्सीट्यूट से 'बेशकीमती' ज्वेलरी?

हाथी दांत तो बहुत महंगे होते हैं लेकिन यदि आपको बिलकुल वैसे ही सामान कम कीमत पर मिले तो क्या कहेंगे आप. यहां जानिये कमल किशोर सोनी कैसे हाथी दांत के सब्सीट्यूट से ज्वेलरी बनाते हैं.

Jodhpur News: हाथी दांत के बारे में आपने सुना है कि यह बहुत महंगे होते हैं और इससे बनने वाली ज्वेलरी भी बहुत महंगी बिकती है. हाथी दांत को सांस्कृतिक और स्टेटस सिंबल का प्रतीक माना जाने के कारण यह बहुत ही महंगे बिकते हैं. देश में हाथी दांत को प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि कई लोग हाथीदांत पाने के लिए हाथियों की जान भी ले लेते थे. इस पर प्रतिबंध लगने के चलते देश में हाथी दांत की ज्वेलरी बनाने वाले लोगों के सामने संकट आ गया तो उन्होंने हाथी दांत का सब्सीट्यूट निकालकर अपनी आजीविका को नई रफ्तार दे दी जो कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में एक अलग ही मिसाल बन चुके हैं.

कैसे शुरू किया रोजगार

जोधपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्ष के कमल किशोर सोनी बचपन से ही हाथी दांत की ज्वेलरी बनाने का काम करते आ रहे हैं लेकिन देश में हाथी दांत को प्रतिबंधित किया गया जिसके बाद में कमल किशोर सोनी जैसे कई कारीगर बेरोजगार हो गए लेकिन कमल किशोर सोनी ने रोजगार के लिए हाथी दांत का सब्सीट्यूट निकालकर उस पर काम किया वह थी हड्डियां जिस पर हाथी दांत जैसी नकाशी के साथ कई तरह की ज्वेलरी, सजावट के सामान भी बनाए. इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी क्योंकि हाथी दांत के जैसी दिखने वाली हड्डियों से बनी सजावट का सामान वह ज्वेलरी हर कोई पसंद करने लगा. बोन आइटम की बनी चीजों की मांग देश ही नहीं विदेशी भी पसंद करने लगे जिससे अब हड्डियों से बनने वाले साज सजावट के सामान के साथ ज्वेलरी के काम करने वाले हजारों परिवारों को रोजगार भी मिल रहा है. साथ ही यह हाथी दांत की जगह हड्डियों से बनी है तो सस्ती भी है दिखने में हाथी दांत जैसी ही दिखती है.


Jodhpur News: मिलिये कमल किशोर सोनी से, जानें कैसे तैयार करते हैं हाथी दांत के सब्सीट्यूट से 'बेशकीमती' ज्वेलरी?

ये आइटम बनाते हैं कमल किशोर सोनी 

साज सजावट के सामान में ज्वेलरी बॉक्स, बोतल, सुराई, एस्ट्रे ,टेबल, खिलौने, हाथी, घोड़े, फ्रेम व ज्वेलरी चूड़ी, हार, कानों के टॉप्स, बालों की क्लिप सहित कई सारे आइटम बनाए जाते हैं, हड्डियों से बनने वाली सजावट के सामान व ज्वेलरी देखकर हर कोई चौंक जाता है किसी को पता भी नहीं चलता कि यह हड्डियों से बनी हुई ज्वेलरी है ऐसे में कई लोगों के साथ ठगी भी होती है जिन्हें हड्डियों से बनी ज्वेलरी हाथी दांत की बनी बताकर भी दी जाती है.


Jodhpur News: मिलिये कमल किशोर सोनी से, जानें कैसे तैयार करते हैं हाथी दांत के सब्सीट्यूट से 'बेशकीमती' ज्वेलरी?

 

ऐसे कई लोग भी कमल किशोर सोनी से मिलते हैं और वह दावा करते हैं कि उनके पास जो ज्वेलरी है वह हाथी दांत की है. कई बार कमल किशोर सोनी उन को समझाते भी है और कई बार उनको लगता है कि भोले वाले लोगों को हाथी दांत का बताकर हड्डियों से बनी ज्वेलरी बेचकर ठगी कर रहे हैं. हाथी दांत से बनी कोई भी चीज बहुत महंगी होती है. वहीं हड्डियों से बनी खूबसूरत सजावट की चीजें या ज्वेलरी बहुत सस्ती है.


Jodhpur News: मिलिये कमल किशोर सोनी से, जानें कैसे तैयार करते हैं हाथी दांत के सब्सीट्यूट से 'बेशकीमती' ज्वेलरी?

हाथी दांत के सब्सीट्यूट के रूप में हड्डियों से बनने वाले साज सजावट के सामान व ज्वेलरी का कारोबार अब हजारों करोड़ का हो गया है, क्योंकि हैंडीक्राफ्ट के साथ देश विदेश के लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं और अब हर जगह इसकी मांग बढ़ती जा रही है जिसके चलते हजारों लोगों को रोजगार भी मिल रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें :

Rajasthan: BPL को इलाज में नहीं दिया फायदा, सरकार को देना होगा 1.5 लाख रुपये का मुआवजा, जानें पूरा मामला 

Rajasthan Politics: कर्जमाफी के मुद्दे पर BJP ने गहलोत सरकार को घेरा, सतीश पूनिया बोले- किसानों के साथ हुआ धोखा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget