एक्सप्लोरर

Jodhpur: जोधपुर में भी है ज्वाला मां का मंदिर, जानिए मंदिर की खासियत और मान्यता

जोधपुर शहर में ज्वाला देवी का मंदिर स्थित है, जिसे लेकर कई मान्यताएं हैं. यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है, ऊंची पहाड़ी पर है और पर्यटकों को भी बहुत पसंद आता है.

Jodhpur Jwala Mata Temple: हिमाचल के कांगड़ा जिले में देवी मां ज्वाला के रूप में साक्षात विराजमान हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए वहां जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिमाचल के बाद राजस्थान में भी ज्वाला माता के मंदिर हैं. आस्था का सैलाब उमड़ता जोधपुर शहर में स्थित ज्वाला मां के मंदिर की मान्यता है कि जोधपुर की इस पहाड़ी से मां जवाला महिषासुर मर्दिनी के रूप में प्रकट हुईं थीं और आज भी मां भक्तों पर मेहरबान हैं. इस मंदिर में सैकड़ों वर्ष से अखंड ज्योत प्रज्वलित है.

पर्यटकों के लिए खास है मंदिर

मंदिर में पूजा करने वाले पंडित अशोक शर्मा ने बताया कि यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है, ऊंची पहाड़ी पर है और पर्यटकों को भी बहुत पसंद आता है. देश-विदेश के पर्यटक भी यहां पर पहुंचते हैं और यहां से पूरे जोधपुर को निहारते हैं, साथ ही मंदिर के दिन दर्शन करते हैं 

बता दें कि यह मंदिर जोधपुर की स्थापना से पहले का है यानी महाभारत काल का है. क्योंकि अज्ञातवास के दौरान पांडव भीम ने यहां पर अज्ञातवास काटा था. यह जगह जोधपुर के सबसे ऊंचाई पर है, यहां से कई मील तक नजर रखी जा सकती है. भीम यहां पर पूजा कर और आशीर्वाद लेकर पांडव निकले थे. बता दें कि यहां पर एक भीम की बड़ी सी प्रतिमा है, उसके साथ ही एक नाडी बनी हुई है जिसके बारे में कहा जाता है कि भीम ने अपने नाखून से खोद कर उस नाडी को बनाया था.

मां के आधे स्वरूप के पीछे है ये कहानी

सैकड़ों वर्ष पहले साधु संत यहां पर साधना किया करते थे, उस दौरान महिषासुर मर्दिनी स्वरूप मां ज्वाला उनकी साधना को देख कर खुश हुईं. भक्तों से कहा बोलो तुम्हें क्या चाहिए. भक्तों ने कहा मां हमें धन वैभव कुछ नहीं एक बार आप के साक्षात दर्शन करने हैं, उस दौरान मां ने कहा कि अगर तुम लोग चिल्लाये या बोले तो मैं वहां से निकल जाऊंगी. मां ने जैसे ही प्रकट होना शुरू किया, मां के आधे से अधिक शरीर पहाड़ी में से बाहर निकलने लगा, उसी दौरान मां की सवारी सिंह भी वहां पर प्रकट हुआ और जोर से दहाड़ कर कहां है मां में आ गया हूं, आप मेरी पीठ पर सवार होइये, यह सुनकर वहां पर मौजूद भक्त डर गए और चिल्लाने लगे. जैसे ही भक्त चिल्लाए, मां उसी दौरान जिस परिस्थिति में थी उस परिस्थिति में ही रुक गईं.

यहां के पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मां का स्वरूप बहुत सुंदर है, आधे से अधिक शरीर उभरा हुआ है बाकी एक पांव आधा व एक पांव पूरा दोनों जमीन के अंदर हैं. मां का स्वरूप महिषासुर मर्दिनी का है, अगर वो भक्त न बोलते तो मां का पूर्ण स्वरूप यहां पर देखने को मिलता. आज भी मां के मंदिर में जो भी आकर मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी होती है.

यह भी पढ़ें-

Jodhpur News: भगत की कोठी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस चौकी के पीछे चल रहा था सफाई का काम

Children’s Vaccination in Rajasthan: राजस्थान में वैक्सीनेशन के पहले दिन 3 लाख से ज्यादा बच्चों को लगा टीका- स्वास्थ्य मंत्री

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget