एक्सप्लोरर

Jodhpur: बीड़ी पीने से जोधपुर के अस्पताल के वार्ड में लगी आग? महिला झुलसी, जांच कमेटी बनी

Jodhpur Fire News: अस्पताल का दावा है कि अटेंडेंट ने वार्ड में बीड़ी पी जिससे आग लग गई. घटना की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है.

Jodhpur Hospital Fire News: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रविवार (17 नवंबर) देर रात एक्यूट केयर वार्ड में भर्ती महिला मरीज आग लगने से झुलस गई. यह गनीमत रही की समय रहते मरीज के परिजन व अन्य परिजनों ने आग बुझा दी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीज के परिजन अंदर बीड़ी पी रहा था. जिसके चलते आग लग गई.

स्टाफ ने आकर आग पर काबू पाया इस हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कमेटी बनाई गई है. कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद की पता चल पाएगा कि यह हादसा किस कारण से हुआ है.

मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक डॉ नवीन कोरिया ने बताया कि घटना रविवार के रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के करीब हुई थी. अस्पताल के जनरल वार्ड में पेट संबंधी परेशानी को लेकर इंदिरा नाम की एक महिला मरीज भर्ती थी. उसके ऑक्सीजन सपोर्ट लगा हुआ था. महिला के साथ एक अटेंडेंट था. जिसने रात को बीड़ी सुलगाकर डस्टबिन में फेंक दिया था. इसके बाद वह सो गया, उसे पता नहीं चला और डस्टबिन से आग लग गई.

मरीज के परिजन के विरुद्ध FIR करने की कर रहे हैं बात
उन्होंने कहा कि इस घटना के लेकर कमेटी बनाई गई है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद पता चल गया पाएगा कि हादसा किस कारण से हुआ है. वहीं अस्पताल प्रशासन मरीज के परिजन के विरुद्ध एफआईआर करने की भी बात कर रहे हैं. महिला मरीज को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है.

मरीज के परिजन ने बताया आप बीती
महिला मरीज के परिजन पति कैलाश में बताया कि उसकी पत्नी के पेट में पानी भर जाता है. इससे पहले दो बार अस्पताल में उसका उपचार करवा चुका हूं. साथ ही तीसरी बार उसे अस्पताल लेकर आया था. रात को अचानक आग लगने से मेरी पत्नी इंदिरा झुलस गई. उस दौरान वहां पर अस्पताल का कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था ना ही स्टाफ ने हमारी कोई मदद नहीं की है.

कैलाश ने बताया कि वो बीड़ी जरूर पीता है. लेकिन मैंने बीड़ी वार्ड में नहीं पी है. मेरे बेटे को ऑक्सीजन मीटर से करंट आया था. पति कैलाश का दावा है कि आग बुझाने के दौरान उसके हाथ जल गए थे. उसके लिए उन्हें उपचार नहीं किया जा रहा है.

आग से झुलसी महिला का चेहरा, बाल, दोनो हाथ बुरी तरह जल गए. महिला का शरीर लगभग 25 से 30 प्रतिशत झुलसी हुई है. महिला मरीज को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है. प्लास्टिक सर्जन को बुलाया गया है. महिला मरीज का उपचार कर रहे है. अस्पताल प्रशासन के द्वारा लापरवाही की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में गिरा तापमान, 5 पांच दिनों तक बढ़ेगी ठंड, इन दो संभागों के लिए अलर्ट जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget