एक्सप्लोरर

Jodhpur Crime News: लिव इन में रह रही पार्टनर का खौफनाक अंत, हत्या को सुसाइड में बदलने की साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सुसाइड की साजिश रची. पुलिस ने भी सुसाइड मान लिया था. लेकिन पोस्टमार्टम से राज खुल गया

Jodhpur Crime News: पति को छोड़कर, पिता को नाराज कर प्रेमी के साथ लिव इन में रहने का खौफनाक अंजाम हुआ. पार्टनर ने हत्या को आत्महत्या में बदलने की साजिश रची. लिव इन में रह रही एक जीएनएम की प्रेमी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात को सुसाइड मान लिया था, मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया. प्रेमी लड़की के पिता का ही ड्राइवर था. लड़की के पिता टीचर हैं. पिता ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके का है.

प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही नर्स का खौफनाक अंत

जानकारी के अनुसार युवती जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में जीएनएम पद पर तैनात थी. 7 सितंबर की रात घर लौटने पर युवती ने 38 वर्षीय प्रेमी हरीश माली को शराब के नशे में धुत पाया. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि हरीश ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने सुसाइड की झूठी कहानी बनाई. शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से युवती का शव पलंग पर पड़ा मिला.

आदर्श को-ऑपरेटिव स्कैम में खुली एक और परत, मुकेश मोदी ने फाड़े 224 करोड़ के सूट, जानें क्या है पूरा मामला

पार्टनर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश

हरीश ने बताया कि चुन्नी को काटकर शव नीचे उतारा. 8 सितंबर को सुसाइड का मामला दर्ज कर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया. 14 सितंबर को आई रिपोर्ट से पता चला कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी. पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. जांच में सामने आया है कि हरीश और युवती दोनों झालावाड़ में भी साथ में रहते थे. युवती के घरवालों को भी पता था कि जोधपुर में दोनों साथ रह रहे हैं.

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल के बेटे ने ली प्रतिज्ञा, कहा- जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिलती तब तक...

सरिता के पिता को घटना की जानकारी मिलने के बाद हरीश पर 14 सितंबर को हत्या का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाधिकारी ने बताया कि अभी हत्या के कारण की जानकारी हासिल की जा रही है. वारदात के दिन हरीश शराब के नशे में था. सरिता की शादी चार साल पहले वैभव नामक युवक से हुई थी. दोनों की लव मैरिज थी. युवती और वैभव कुछ समय बाद अलग हो गए. सात सितंबर को सरिता के सुसाइड की जानकारी मिली थी. बाद में पता चला कि चुन्नी से गला दबाकर मार दिया गया है.

पुलिस ने सरिता के पिता प्रेम प्रकाश को जोधपुर बुलाकर पूछताछ की और बेटी की हालात दिखाई. पिता ने कहा कि बेटी सुसाइड नहीं कर सकती. पुलिस ने लिव इन पार्टनर हरीश को दबोच लिया. उम्मेद अस्पताल में तबादला होने से सरिता 4 जुलाई को जोधपुर आ गई थी और मिल्कमैन कॉलोनी में रहने लगी थी. आरोपी हरीश भी साथ आया था और लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगा था. हरीश कोई काम नहीं कर रहा था. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget