एक्सप्लोरर

Jodhpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत, मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर धरना

राजस्थान के जोधपुर में 8 दिसंबर को बारात की तैयारियों के बीच गैस ब्लास्ट हो गया. इस घटना में 60 से भी ज्यादा लोग झुलस गए थे, जिनका इलाज चल रहा है. गांव वोलों का कहना है कि इतनी लाश कभी नहीं देखी.

Rajasthan News: जोधपुर जिले में स्थित शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटे से कस्बे भुंगरा में 8 दिसंबर को तगत सिंह के घर में बेटे की बारात की तैयारियां चल रही थी. घर में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदार और मेहमान घर में मौजूद थे. अचानक गैस की टंकियों से रिसाव के बाद एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए. जिसमें करीब 60 से भी ज्यादा लोग झुलस गए थे. 

अब तक करीब दूल्हे माता-पिता और बहन सहित 33 लोगों की जान जा चुकी है और आंकड़ा लगातार डरावना होता जा रहा है, क्योंकि अभी भी अस्पताल में कई लोगों का उपचार चल रहा है. जिस घर में शादी थी उस घर में पिछले 5 दिनों से रोजाना एक डेड बॉडी आ रही है. दूल्हे के एक भाई को गांव में ही रोका गया है, क्योंकि जितने लोग दम तोड़ रहे हैं उनकी अंत्येष्टि की जा सके. 8 दिसंबर के बाद रोजाना 4-5 गठरिया में सिमटकर शव आ रहे हैं.


Jodhpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत, मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर धरना

धरने पर बैठे परिजन
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में पीड़ितों के परिवार और समाज के लोगों ने धरना दे दिया है और अब समाज की ओर से मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर मांग की जा रही है. जिसमें घायलों को 25 लाख रुपये और मृतकों को 50 लाख रुपये के साथ नौकरी की मांग की जा रही हैं. समाज के लोगों ने सरकार के विरुद्ध गुस्से के साथ अल्टीमेटम दिया है कि हमारी मांगे मानी नहीं गई तो समाज का उग्र आंदोलन होगा. अब तक 36 कौम का समर्थन इस आंदोलन को मिल चुका है.

क्या कहना है गांव वालों का?
गांव वालों का कहना है कि हमने पूरे जीवन में इतनी लाश नहीं देखी थी, जो पिछले एक सप्ताह में हमने एक साथ गांव में देख ली. सभी लोग इस कदर जल गए हैं कि उनके अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकते. समझ नहीं आ रहा है कि यह गांव है या शमशान है. दरअसल, इस घटना में कुल 54 लोग झुलसे थे. इनमें से 6 ही ठीक हुए हैं. 17 घायल जोधपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. अस्पताल में परिजन आईसीयू की खिड़कियों से टकटकी लगाए देखते रहते हैं. वार्ड से कोई भी आवाज आती है तो दिल बैठ जाता है. अस्पताल की कोई गाड़ी गांव पहुंचती है तो गांव वालों को चिंता होने लगती हैं. 


Jodhpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत, मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर धरना

गांव के लोगों ने बताया कि इस घटना में बच्चों का शरीर गल गया था और हाथ लगाने पर पिघल रहा था. घायलों में कोई डेढ़ साल का मासूम है तो कोई 60 साल का बुजुर्ग भी है. ट्रॉली पर से मरीजों को शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा है. छोटे बच्चे अधिक झुलसे उनका शरीर इतना गल गया था. हाथ लगाओ तो मानो वह हिस्सा पिछल गया हो इंफेक्शन के फैलने का अधिक डर था. सारी कोशिश के बावजूद भी बच्चे हमारे हाथों में दम तोड़ रहे हैं.

Kota News: नहर में गिरी कार, एक के बाद एक कूदे युवक और बचा ली तीन की जान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget