एक्सप्लोरर

बच्ची रोती रही मां को पीटता रहा... जोधपुर में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

Jodhpur Today News: बिलाड़ा पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब खूनी झड़प तक पहुंच गया.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के रावर के पास कानावासिया गांव में मंगलवार (19 मार्च) को जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते यह जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इसमें एक महिला के सिर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया. इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. वहीं महिला के पास एक खड़ी एक छोटी बच्ची को भी चोट आई है.

जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. यह जमीन विवाद परिवार के लोगों के बीच ही बताया जा रहा है. दो भाईयों के परिवार के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष में बदल गया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से बिलाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. खूनी संघर्ष के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

जमीन विवाद में खूनी झड़प
जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. बिलाड़ा पुलिस थानाधिकारी मूल सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. अभी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है. 

इसके चलते एक पक्ष ने मंगलवार शाम को जमीन पर तारबंदी करने का प्रयास किया. इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भिड़ गए. कहासुनी के बाद मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. बताया जा रहा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. एक महिला के सिर पर लाठी से हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया. मारपीट के बाद हमलावर परिवार मौके से फरार हो गया .

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में पूर्व CM शिवराज, 1100 कांग्रेसियों ने धामा BJP का दामन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget