एक्सप्लोरर

Jodhpur News: सीएम गहलोत ने बोले- टूटी-फूटी सड़कें ठीक होंगी, स्पेशल बजट देने की बात कही

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 दिन के दौरे पर अपने गृह नगर जोधपुर में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. साथ ही विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं भी की जा रही है.

CM Ashok Gehlot: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) 3 दिन के दौरे पर अपने गृह नगर जोधपुर (Jodhpur) में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. साथ ही विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं भी की जा रही है. बारिश के बाद शहर की सभी सड़कें तार-तार हो गई है. जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढों से वाहनों का निकलना दुश्वार हो रहा है. सड़कों को दुरुस्त करने की बजाय संबंधित एजेंसी या पैच वर्क का काम कर रही है. इस बार अधिक बारिश होने के चलते सड़कों का बुरा हाल हो गया है. 

स्पेशल बजट देने की बात की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में पदम श्री कैलाश सांखला बेरी गंगा में मंच से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि सड़कें टूटी-फूटी पड़ी हुई है. बारिश ज्यादा हो रही है तो अचानक ठीक नहीं हो सकती है. डामर और बारिश का आपस में बैर है. उन्होंन नगरपालिका की मेयर की मौजूदगी में स्पेशल बजट देने की बात कही. साथ ही नगर निगम जीडीए और राज्य सरकार को इस पर ध्यान देने के लिये कहा. सर्किट हाउस के पास केएन कॉलेज के बाहर सड़क उखड़ी हुई है जहां पर प्रशासन ने आनन-फानन में मिट्टी और गिट्टी डाली जिसके कारण वाहन रेंगते हुए सफर तय किया जा रहा है.

गौरव पथ जेएनवीयू सेंट्रल ऑफिस के पास उधड़ी सड़क

सड़क के लिहाज से गौरव पथ को सबसे बेहतर माना जाता है लेकिन बारिश में यहां भी कई गड्ढे हो गए. एयरपोर्ट से पांच बत्ती चौराहा और गौरव पथ तक की सड़क सही नहीं है. गौरव पथ पर जेएनवीयू के सेंट्रल ऑफिस के पास और आगे चौराहे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. बासनी-सांगरिया इंडस्ट्रियल एरिया के साथ-साथ नई बसी कॉलोनियों से जोड़ने वाली सड़कें तो बरसों से नहीं बनी है. कुछ सड़कें सरकारी तंत्र के कारण अटकी हुई है तो कुछ सड़कें दो विभागों के बीच लटकी हुई है.

एम्स अस्पताल से लेकर बासनी-सांगरिया-सालावास तक की सबसे व्यस्त सड़कें खस्ताहाल हैं. मेन सालावास रोड पिछले दस साल से मरम्मत को तरस रही है. इस सड़क पर दो-दो फुट तक गड्ढे हो गए हैं. बासनी से सांगरिया फांटा तक की सड़क का तो इतना बुरा हाल है कि इस मार्ग से वाहन तो क्या राहगीर भी आसानी से नहीं निकल पाता है. हर साल बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर केवल पेचवर्क कर कार्य कर इतिश्री किया जा रहा है. इस समय आधी-अधूरी गिट्टी बिछाई जा रही है. सांगरिया-सालावास मार्ग 40 गांवों और करीब 70 कॉलोनियों को जोड़ता है. 

Kota Crime News: राजस्थान में शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, ऐसे बनाते थे लोगों को निशाना

Nagaur News: नागौर की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टाइपोग्राफीक स्केच से ढाई लाख शब्दों से बनाई भगवान चारभुजा नाथ की प्रतिमा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget