एक्सप्लोरर

जोधपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB का कड़ा एक्शन, यूडीसी और नर्सिंग ऑफिसर को किया गिरफ्तार

Jodhpur News: जोधपुर में पेंशन की फाइल जल्द तैयार करने के एवज में 11 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. फरियादी की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दो लोगों को धर दबोचा.

Rajasthan News: राजस्थान में जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Jodhpur) की कार्रवाई लगातार जारी है. भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है. फरियादी की शिकायत पर नर्सिंग ऑफिसर और यूडीसी को एसीबी की टीम ने पकड़ा है. एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि मामला पेंशन की फाइल जल्द तैयार करने के एवज में रिश्वत का है.

फरियादी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बुधवार को शिकायत दी. उन्होंने बताया कि पत्नी लवलीना की पेंशन के दस्तवाज जल्द करने की एवज में मदेरणा कॉलोनी अस्पताल का यूडीसी हरेंद्र सिंह 11 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है. एसीबी के महानिदेशक ने बताया कि फरियादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया. जोधपुर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस गोरधनराम की अगुवाई में शिकायत का सत्यापन हुआ.

एसीबी के शिकंजे में नर्सिंग ऑफिसर और यूडीसी

पीड़ित की आरोपी के साथ बातचीत करायी गयी. बातचीत में आरोपी हरेंद्र सिंह ने रिश्वत की राशि लेकर फरियादी को शास्त्री सर्किल स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल के पास बुलाया. घात लगाये बैठी एसीबी की टीम ने आज ईएसआई चिकित्सालय के वरिष्ठ सहायक हरेन्द्र सिंह राजपूत और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित को एसीबी की टीम ने 11 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

पेंशन की फाइल जल्द तैयार करने के लिए मांगी रिश्वत

पूछताछ में हरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 हजार की रिश्वत नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित के कहने पर ली थी. एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नं. 1064 और व्हाट्सएप नं 94135-02834 पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में आगे आने को कहा है. उन्होंने कहा कि एसीबी वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: मंदिरों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, विधानसभा में बोले मंत्री जोराराम कुमावत

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget