एक्सप्लोरर

जोधपुर में आर्मी नायक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Jodhpur Amy Jawan Shot Dead: जोधपुर के नाग तालाब आर्मी एरिया में आर्मी नायक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. राकेश कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे.

Rajasthan Amy Jawan Shot Dead: जोधपुर शहर के निकटवर्ती करवड़ स्थित नाग तालाब आर्मी एरिया में आर्मी नायक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. गोली दिल को चीरते हुए आर पार हो गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया.

पता लगने पर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. वह जोधपुर में पिछले डेढ़ साल से पदस्थ था. शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया.

करवड़ थाने के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलावड़ा बादीपुर का रहने वाला 35 वर्षीय राकेश कुमार मंडल पुत्र विकासचंद्र मंडल ने सोमवार की दोपहर में अपने कमरे में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. इसका पता लगने पर उसे तत्काल मिलिट्री अस्पताल लाया गया. एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार वह शादीशुदा था और पिछले डेढ़ साल से यहां नाग तालाब आर्मी एरिया में नायक के पद पर कार्यरत था.

घटना के वक्त उसके पास नायक भूपेंद्र गार्ड मौजूद थे. मगर लांस नायक बाद में खाना चले गए थे. वापस लौटने पर उन्होंने राकेश कुमार को आवाज लगाई थी. मगर कोई रिप्लाई नहीं आने पर कमरे पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था. फिर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल ले जाया गया. सैन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया. आर्मी नायक राकेश कुमार ने अपने सीने के बायीं तरफ दिल के पास में खुद को गोली मारी. गोली दिल को चीरते निकल आर पार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं 

एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार नायक राकेश कुमार के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी पुलिस के पास नहीं है. शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया. अग्रिम अनुसंधान जारी है.

इसे भी पढ़ें: 'देश से माफी मांगें...' सपा सांसद पर भड़के सीएम भजनलाल शर्मा, राणा सांगा के खिलाफ बयान की कड़ी निंदा की

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget