एक्सप्लोरर

जोधपुर में रिटायर्ड इंजीनियर को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 60 लाख रुपये

Jodhpur Fraud Case: जोधपुर में डिस्कॉम से रिटायर एक्सइएन को गुमराह कर 60 लाख का चूना लगा दिया गया. 2 फरवरी को बुजुर्ग एक्सइएन के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया. कॉलर ने धोखाधड़ी मामले की जानकारी दी थी.

Rajasthan Crime News: जोधपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. डिस्कॉम से सेवानिवृत एक्सइएन को शातिर ठगों ने 3 से 10 फरवरी तक डिजिटल अरेस्ट रखा. घटना के बाद 85 वर्षीय बुजुर्ग अजीत राज भंडारी ने सरदादारपुरा पुलिस से संपर्क साधा.

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि अजीत राज आरएसइबी से रिटायर्ड हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद एक्सइएन अजीत राज अकेले रहते हैं. उन्होंने बताया कि बेटा-बहू ब्यावर और दिल्ली में रहते हैं.

दो फरवरी को बुजुर्ग एक्सइएन के मोबाइल पर वाटसअप कॉल आया. कॉलर ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी देकर पुलिस अधिकारी से एक्सइएन को बात करने के लिए कहा. पुलिस अधिकारी बने शख्स ने पैसे के बल पर धोखाधड़ी से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. 3 से 10 फरवरी तक डिटिजिल अरेस्टर रखकर शातिर ठग रिटायर्ड एक्सइएन अजीत राज को पैसा ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर देते हैं.

डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख की ठगी

साइबर अपराधियों की तरफ से खाते मुहैया कराये जाते हैं. बुजुर्ग एक्सइएन आरजीटीएस के माध्यम से खातों में रकम ट्रांसफर करने लगते हैं. शातिर अपराधी अलग-अलग किश्तों में 60 लाख रुपये की ठगी का शिकार सेवानिवृत एक्सइएन को बना देते हैं. गुरुवार को परिवार के सदस्य अजीत राज से मुलाकात करने पहुंचे. बातचीत के दौरान साइबर ठगी का खुलासा हुआ.

सेवानिवृत एक्सइएन को बनाया शिकार

अजीत राज को थाने में शिकायत दर्ज करने की सलाह परिचित देता है. सलाह पर अजीत राज सरदारपुरा पुलिस से मदद की गुहार लगाते हैं. थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तुरंत बैंकों से संपर्क किया गया. कुछ खातों से रकम को होल्ड करवाया गया है. उन्होंने बताया कि ठगी का नेटवर्क नजर आ रहा है. नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच पड़ताल जारी है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान के बांसवाड़ा में पटाखे की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 30 से अधिक लोग झुलसे

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget