एक्सप्लोरर

झुंझुनूं में चिता पर लिटाने के बाद जिंदा हुआ शख्स, डरे लोग, डॉक्टरों ने कर दिया था पोस्टमार्टम

Jhunjhunu News: झुंझनूं जिले में एक शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद उसे जब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाकर चिता पर लिटाया गया तो उसकी सांसें चलने लगीं.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया, लेकिन चिता पर लिटाने के दौरान उसकी धड़कन लौट आई और शरीर में हरकत होने लगी. मौके पर मौजूद लोग ये नजारा देखकर डर गए और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित
पुरानी कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल न बांका कर सके चाहे जग बैरी होय’ ये अजीब घटना 47 साल के रोहिताश के साथ घटी. अभी रोहिताश का इलाज आईसीयू में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है. इस पूरे मामले में हैरानी की बात ये है कि रोहिताश की मौत की पुष्टि खुद डाक्टर्स ने की थी और उसको मृत मानने के बाद उसके शरीर को दो घंटे तक अस्पताल के मुर्दाघर में डीप फ्रिज में भी रखा गया था.

रोहिताश झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में मां सेवा संस्थान के आश्रम में रहता था और वो बोल-सुन भी नहीं पाता. गुरुवार की दोपहर रोहिताश की तबीयत खराब हुई तो उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान दोपहर में 1 बजे के करीब डॉक्टरों ने रोहिताश को मृत घोषित कर दिया.

चिता पर रखने के बाद चलने लगीं सांसें
इसके बाद रोहिताश के शरीर को अस्पताल के मुर्दाघर भिजवा दिया गया और करीब दो घंटे तक उसके शरीर को अस्पताल के मुर्दाघर के डीप फ्रिज में रखा गया. पुलिस के आने के बाद उसका पंचनामा सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की गई. दोपहर 4 बजे के करीब रोहिताश के शरीर को मां सेवा संस्थान के जिम्मेदार पदाधिकारियों के हवाले कर दिया गया.

शाम करीब 5 बजे रोहिताश के शरीर को एंबुलेंस में रखवाया गया और झुंझुनूं के पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया. यहां रोहिताश की बॉडी को चिता पर रखा तो उसकी सांस चलने लगी और शरीर हिलने लगा. यह देखकर वहां मौजूद लोग डर गए. इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया.

जांच समिति का गठन
जिला कलेक्टर ने फौरन अधिकारियों को अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए और घटना की जानकारी जयपुर में विभाग के आला अफसरों तक पहुंचाई गई. इलाके के तहसीलदार महेंद्र मूंड, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया भी अस्पताल पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पीएमओ डॉ. संदीप पचार की मौजूदगी में डॉक्टरों की कई घंटे तक बैठक हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है और एक जांच समिति का गठन भी किया है.

डीप फ्रिज में 2 घंटे तक कैसे मिलीं सांसें? 
रोहिताश की क्या सच में मौत हो चुकी थी या अस्पताल के डाक्टर्स ने उसको गलती से मृत घोषित किया था, जांच समिति इन सभी पहलुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दो घंटे तक डीप फ्रिज में रखे शरीर को सांस कैसे मिली होगी. क्या रोहिताश सच में मर चुका था और उसकी सांसें फिर से लौट आईं?  शायद जांच के बाद इन सवालों के जवाब मिल सके कि क्या सच में कोई चमत्कार हुआ था. लेकिन पूरे झुंझुनूं में ये घटना सबको हैरान किए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में BJP या कांग्रेस, किसकी बढ़ी टेंशन? फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget