एक्सप्लोरर

झुंझुनूं से बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- काश अग्निवीर योजना में बदलाव वोटिंग के एक दिन पहले होता...

Rajasthan News: झुंझुनूं लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा कि अगर सरकार ने अग्निवीर योजना में बदलाव राजस्थान में वोटिंग के एक दिन पहले कर दिया होता तो चुनाव में इसका असर होता.

Agnipath Scheme: राजस्थान के झुंझुनूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने अग्रिवीर योजना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, ''सरकार ने अग्निवीर योजना में जो परिवर्तन किया है, काश ये परिवर्तन सरकार राजस्थान में वोटिंग के एक दिन पहले कर दिया होता तो बहुत फर्क पड़ता.''

बता दें कि केंद्र में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अग्निपथ योजना में संशोधन कर सकती है. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि स्कीम को बदलाव के साथ फिर से शुरू करने की खबर सरासर फर्जी है.

अग्रिवीर योजना को लेकर बयान देते हुए झुंझुनूं से बीजेपी प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी ने कहा, ''इसमें मैं क्या बताऊंगा वो तो परिणाम अलग नजर आता है. सेना का वोट अलग आता है और कर्मचारियों का वोट अलग आता है. मेरे यहां भी 30 हजार आये थे, इसमें भी मेरा मार्जिन घटा. मैं 16 हजार से हारा था. उनमें जाकर फिर दो हजार माइनस हो गए. इसका मतलब सेना के लोगों में इस बात का दुख था.''

उन्होंने कहा, ''सेना में अधिकतर किसान वर्ग से और विशेष समुदाय से लोग जाते हैं, उन्हें इस बात से दिक्कत थी.''

उन्होंने कहा, ''अग्रिवीर योजना आई उसके पहले से मुझे सुबह सड़कों पर निकलने की आदत है. सड़कों पर तैयारी करने का उत्साह देखता था लेकिन बच्चों में मायूसी आ गई. अब फौज में जाना नहीं तो काहे के लिए भागदौड़ करनी है,  तो युवा भी कम आया अब आप निश्चिंत रहे अग्रिवीर की जो स्कीम अब सरकार ने की है अब उसका चुनाव में फर्क पड़ेगा.''

शुभकरण चौधरी ने कहा कि इस लोकसभा सीट के तहत हर विधानसभा से 2-2 हजार से असर हुआ है और भी बहुत कारण हो सकते हैं.

इससे पहले लोकसभा चुनाव परिणाम पर बयान देते हुए शुभकरण चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “हार-जीत का परिणाम वो लोग देखते है जिनका स्वार्थ होता है कि हम जीतकर जायेंगे तो ये स्वार्थ सिद्द कर लेंगे. हारू या जीतू मुझे तो जनता की सेवा करनी है इसलिए मेरे लिए हार और जीत मायने नहीं रखती."

ये भी पढ़ें: इस दिन हुआ था गंगा नदी का पृथ्वी पर उद्गम, जानें भरतपुर में एकमात्र गंगा मंदिर का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget