एक्सप्लोरर

राजस्थान के झालावाड़ में 5 साल का मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jhalawar Borewell Accident: गंगधार एसडीएम छत्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डग के पाड़ला गांव में 5 साल का मासूम खेत पर खेलते समय 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा.

Jhalawar Borewell Accident: राजस्थान में एक बार फिर बोरवेल में बच्चे के गिरने की घटना सामने आई है. 
झालावाड़ जिले के डग में 5 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है. ये घटना डग थाना क्षेत्र के पाड़ला गांव की है. खेलने के दौरान ये हादसा हुआ है और बच्चा करीब 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया.

झालावाड़ में इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पंहुच गए हैं. बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

बोरवेल से बच्चे को निकालने का प्रयास जारी

गंगधार एसडीएम छत्रपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, ''डग के पाड़ला गांव में 5 वर्षीय मासूम प्रहलाद खेत पर था और वहां खेलते समय 30 फीट गहरे बोरवेल गड्ढे में जा गिरा. परिजनों की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है. इस दौरान बड़े अधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है. फिलहाल बच्चे को बोरवेल गड्ढे से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.''

खेत में खेलने के दौरान खुले बोरवेल में गिरा मासूम

बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा प्रहलाद अपने माता-पिता के साथ खेत पर था. माता-पिता तो खेत में काम कर रहे थे, इसी बीच पीछे से बच्चा खेलते हुए बोरवेल के पास चला गया और उसमें गिर गया. घटनास्थल पर उच्च अधिकारियों का पहुंचना जारी है. जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता कालू सिंह खेती का काम करते हैं और बोरवेल खेत के पास ही खुला हुआ था.

अलवर में बोरवेल में गिरने से गई थी बच्ची की जान

राजस्थान में बोरवेल में गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी साल जनवरी महीने में अलवर के कोटपूतली में बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना की जान चली गई थी. बच्ची को बोरवेल से 10वें दिन निकाल लिया गया था, बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कोटपूतली के बड़ियाली गांव में पिछले साल 23 दिसंबर को खेलते समय चेतना का पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गई थी.

अनिस आलम की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों का धरना तीसरे दिन भी जारी, सदन में भारत-पाक का मैच देखेंगे विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget